फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Help desk built at bus stands for passengers during festivals

त्योहारों में यात्रियों के लिए बस अड्डों पर बनी हेल्प डेस्क

Sun, 23 Oct 2022 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Help desk built at bus stands for passengers during festivals
त्योहारों में यात्रियों के लिए बस अड्डों पर बनी हेल्प डेस्क
विज्ञापन

मेरठ। दीपावली से भैयादूज तक के त्योहारों के लिए रोडवेज ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर के भैसाली डिपो और सोहराबगेट सहित अन्य डिपो से प्रत्येक रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। यात्रियों को परेेशानी से बचाने के लिए अड्डाें पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। यदि किसी रूट पर यात्री को बस नहीं मिलती है तो वह यहां शिकायत कर सकते हैं।
आरएम केके शर्मा ने बताया कि त्योहारों में दिन रात 24 घंटे बसों का संचालन किया जाएगा। मेरठ से दिल्ली, कौशांबी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, ऋषिकेश, अलीगढ़, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, बरेली सेमेत सभी रूटों पर बसों के कम से कम चार फेरे बढ़ाए गए हैं। यात्रियों की संख्या के अनुरूप बसें बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां भी 22 से 31 अक्तूबर तक रद कर दी गई हैं। इसके साथ ही उनके लिए प्रोत्साहन योजना भी चलाई गई है। इसमें कर्मचारी एकमुश्त धनराशि भी प्राप्त कर सकते हैं। अतिरिक्त बस चलाने पर भी चालक परिचालकों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों का धरना स्थगित
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री रणधीर सिंह की ओर से 22 अक्तूबर से सोहराब गेट डिपो पर धरना देने की चेतावनी दी गई थी। बस का वाइपर जुगाड़ कर चलाए जाने के मामले में चालक और परिचालक को निलंबित कर दिया गया था। कर्मचारी उन्हें बहाल करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आरएम केके शर्मा ने दोनों कर्मचारियों को बहाल करने का आश्वासन दिया है। अब धरना स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed