फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   heavy rain gives relief summer

झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत, जलभराव से आफत

Wed, 07 Aug 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
heavy rain gives relief summer
सरधना में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के दौरान तालाब में तब्दील हुई सड़कें - फोटो : SARDANA
झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत, जलभराव से आफत
विज्ञापन

सरधना/बहसूमा। सरधना नगर व देेहात क्षेत्र में मंगलवार सुबह शुरू हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से जहां राहत थी, वहीं कई जगह जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। नालों की गंदगी सड़क पर आने से आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जलभराव के कारण लोगों का गुजरना दूभर हो गया। वही बारिश से किसानों को भी काफी फायदा हुआ। बारिश के बाद धान की रोपाई का काम शुरू हो गया। देहात क्षेत्र के फरीदपुर, रार्धना, अक्खेपुर, ज्वालागढ़, भामौरी अटेरना, चकबंदी, सलावा आदि क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई। उधर, बहसूमा में भी बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। कृषि वैज्ञानिक मुकेश सिंह का कहना है कि यह बारिश फसल के लिए काफी लाभदायक है।
विज्ञापन

बारिश बनी मुसीबात
मवाना/दौराला/लावड़। दौराला, सकौती व लावड़ क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। सकौती मिल बाजार में जलभराव होने से व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह शुरू हुई तेज बारिश देर शाम तक रुक-रुक कर होती रही। लावड़ कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में बारिश के चलते जलभराव हो गया। अस्पताल परिसर में अंदर पानी घुस जाने के कारण यहां आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं सकौती के बाजार में जलभराव से व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मवाना में बारिश से हुए जलभराव के कारण नालियों व नालों का पानी मुख्य मार्ग, चौहान चौक, तेलियो वाला कुआं, मोहल्ला हीरालाल आदि कई स्थानों पर भरने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed