फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heavy rain became a problem, waterlogging from city to village

झमाझम बारिश बनी मुसीबत, नगर से लेकर गांव तक जलभराव

Sun, 31 Aug 2025 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain became a problem, waterlogging from city to village
सरधना। नगर के तहसील रोड पर बारिश के चलते जलभराव से हुई परेशानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र में रविवार को हुई झमाझम बारिश ने जहां किसानों को राहत दी, वहीं नगर और ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए भारी परेशानी खड़ी कर दी। लगातार हुई बारिश के चलते नगर के अधिकांश मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर भीषण जलभराव हो गया, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
तेज बारिश के बाद तहसील रोड, अशोक लाट, कस्बा चौकी, देवी मंदिर, गुजरान गेट, चौक बाजार, गंज बाजार और कालंद चुंगी सहित प्रमुख बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में पानी भर गया। कई स्थानों पर तो घरों के सामने और दुकानों के भीतर तक पानी घुस गया, जिससे लोग घरों में कैद होकर रह गए। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय रहते नालों की सफाई नहीं कराई गई। इसके चलते बारिश में नालियां ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगती हैं। गंदगी और कीचड़ की वजह से गलियों में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र भी प्रभावित
केवल नगर ही नहीं, बल्कि सरधना के ग्रामीण क्षेत्र भी बारिश की मार से अछूते नहीं रहे। गांवों की गलियों और मुख्य मार्गों पर जलभराव और कीचड़ ने आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। कई जगह वाहन फंसने और फिसलने की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने, नियमित नाले-नालियों की सफाई और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि बारिश हर बार आफत बनकर न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed