फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heavy rain and thunderstorm affected normal life

तेज गरज के साथ आई बारिश और आंधी से जनजीवन प्रभावित

Sat, 19 Apr 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain and thunderstorm affected normal life
मेरठ..कंवलजीत..आंधी से बेगमपुल पर गिरे पोल.....संवाद
- होर्डिंग्स और बैनर उखड़े, बिजली के तार और पेड़ भी गिरे
विज्ञापन

मोदीपुरम
रात आठ बजे अचानक तेज आंधी और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। यह हालत किसानों के लिए किसी आफत से कम नहीं है। इस समय गेहूं की फसल कट रही है। ऐसे में तेज आंधी और बारिश ने गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
शुक्रवार रात आसमान पर काले बादल छाए और तेज गरज के साथ आंधी शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक लगातार बारिश और आंधी से जनजीवन भी प्रभावित हो गया। आंधी की रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटे की होने के चलते होर्डिंग और बैनर हवा में उड़ गए। इस दौरान कई जगह पर तार टूट गए और पेड़ भी उखड़ गए। बिजली के पोल भी गिर गए।आंधी की रफ्तार तेज होने के चलते सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन स्वामियों को देखने को मिली। बारिश और तेज आंधी के बीच पूरे शहर में अंधेरा छा गया। कई जगह पर तार भी टूट गए। गेहूं के अलावा आम की फसल को भी सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। आम की फसल पर इस समय बोर आ रहा है और तेज आंधी के चलते आम उत्पादकों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि ऐसे मौसम में सबसे ज्यादा आंधी -बारिश फसलों के लिए खतरनाक होती है।

मेरठ..कंवलजीत..आंधी से बेगमपुल पर गिरे पोल.....संवाद

मेरठ..कंवलजीत..आंधी से बेगमपुल पर गिरे पोल.....संवाद

मेरठ..कंवलजीत..आंधी से बेगमपुल पर गिरे पोल.....संवाद

मेरठ..कंवलजीत..आंधी से बेगमपुल पर गिरे पोल.....संवाद

मेरठ..कंवलजीत..आंधी से बेगमपुल पर गिरे पोल.....संवाद

मेरठ..कंवलजीत..आंधी से बेगमपुल पर गिरे पोल.....संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed