{"_id":"5fde61418ebc3e3d930348f2","slug":"heavy-police-force-deployed-to-prevent-farmers-from-going-to-delhi-mawana-news-mrt5164441161","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए तैनात रहा भारी पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए तैनात रहा भारी पुलिस बल
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के बार्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को क्षेत्र के भीकुंड गंगा पुल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।
कृषि बिलों के विरोध में पिछले कई दिनों से दिल्ली के रास्तों पर किसानों का आंदोलन चल रहा है, जिसे मजबूत करने के लिए किसान संगठनों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के किसानों से अपील करते हुए और दिल्ली पहुंचने को कहा गया है। वहीं, किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर जिलों की सीमाएं सील कर दी गई हैं। शनिवार को बिजनौर-मेरठ को जोड़ने वाले भीकुंड गंगा पुल पर पीएसी की एक यूनिट, बिजनौर पुलिस के साथ-साथ थाना पुलिस भी भारी संख्या में मौजूद रही। जिन्होंने पुल से गुजरने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और चेकिंग के बाद ही आगे कोई वाहन जाने दिया। इस बीच पुल से गुजरने वाले संदिग्ध लोगों को वापस भेजा गया।
घंटों तक रोकी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली
शनिवार दोपहर लगभग आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली में मौजूद लोग बिजनौर के गांव से दौराला में किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जब वह भीकुंड गंगा पुल पर पहुंचे तो पुलिस ने संदेह होने पर उन्हें रोक दिया। पुलिस ने उन्हें घंटों तक रोके रखा। पूरी जानकारी करने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया। पुलिस ने उनकी तलाशी भी ली। वहीं, दौराला पुलिस से कार्यक्रम की पुष्टि होने के बाद ही उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में मौजूद लोगों को जाने की अनुमति दी गई।