फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heavy Overnight Rain Brings Relief from Heat, Monsoon Remains Active Across Western Uttar Pradesh

Meerut Weather: झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी-उमस से मिली राहत, वेस्ट यूपी में अगले 48 घंटे बरसेंगे बादल

Tue, 21 Jul 2026 09:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Jul 2026 09:58 AM IST
सार

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। रातभर हुई झमाझम बारिश से तापमान गिरा और गर्मी से राहत मिली। अगले 24 से 48 घंटे तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
Heavy Overnight Rain Brings Relief from Heat, Monsoon Remains Active Across Western Uttar Pradesh
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सोमवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश मंगलवार को भी रुक-रुककर जारी रही। लगातार वर्षा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अगले 48 घंटे बारिश के आसार मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज वर्षा भी हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रबंधन अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. समीम के अनुसार, यदि मानसून इसी तरह सक्रिय रहा तो आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

किसानों को बारिश से मिली बड़ी राहत बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिला है। धान, मक्का, बाजरा, गन्ना और अन्य खरीफ फसलों के लिए यह वर्षा बेहद लाभदायक मानी जा रही है। खेतों में पर्याप्त नमी बनने से सिंचाई की जरूरत कम होगी और फसलों की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद है। समय पर हुई बारिश से किसान भी खुश नजर आए।

निचले इलाकों में जलभराव, वाहन चालकों को सावधानी की सलाह लगातार बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर फिसलन की समस्या भी सामने आई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

मौसम विभाग ने लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने की सलाह दी है। बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों पर न रुकने और वाहन चालकों को सावधानी से सफर करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed