फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   heavy hail with strong wind, farmers warred

तेज हवा के साथ ओलावृष्टि, किसान हुए परेशान

Sun, 01 Mar 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
heavy hail with strong wind, farmers warred
मवाना में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर/मवाना/माछरा(मेरठ)। तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार दोपहर शुरू हुई बारिश ने शाम को तेवर दिखाए। तेज बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश से गेहूं को फायदा तो आलू, मटर, सरसों जैसी फसलों को ज्यादा नुकसान होगा। वहीं गन्ने की छिलाई भी बंद हो गई। कोल्हुओं पर भी ईंधन गीला हो गया।
विज्ञापन

हस्तिनापुर क्षेत्र में गन्ना छिलाई का काम प्रभावित हुआ। दोपहर में शुरू हुई बारिश से कीचड़ हो गई। जिससे बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रॉली खेतों में फंस गए। किसानों के मुताबिक बारिश से कई बार गन्ने की छिलाई प्रभावित हो चुकी है। वहीं, मिल पर्ची देने को तैयार नहीं है। वहीं बारिश से समस्या बनी है। गंगा किनारे रेतीले मैदान में गेहूं की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। गेहूं किसानों के मुताबिक उन्हें गेहूं में कई बार सिंचाई करनी पड़ती थी, पर बारिश ने सिंचाई का खर्चा घटना दिया है। हस्तिनापुर के स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. ओमवीर सिंह के मुताबिक बेमौसम बरसात किसानों के लिए कुछ हद तक फायदेमंद साबित हो रही है परंतु सरसों की फसल इससे प्रभावित हो रही है। अभी आने वाले तीन चार दिनों तक बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे। वहीं, मवाना में शाम के समय ओलावृष्टि हुई। जिससे लोगों को परेशानी हुई। लोगों ने हवा और तेज बारिश से ठंड का अहसास किया। कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई। माछरा व मुंडाली क्षेत्र में भी ओलावृष्टि हुई। कृषक प्रमोद, राकेश, वसीम, आरिफ ने बताया कि बारिश से आलू की खुदाई व गन्ने की छिलाई बंद हो गई है। वहीं, सरधना में हल्की बारिश हुई। जिससे कुछ रास्तों पर कीचड़ हो गया। लोगों को परेशानी हुई।

तेज बारिश के साथ आसमान में चमकती बिजली।

तेज बारिश के साथ आसमान में चमकती बिजली।- फोटो : MAWANA

घने बादलों के साथ तेज बारिश में वाहन चालकों को हेडलाइट ऑन कर चलना पड़ा।

घने बादलों के साथ तेज बारिश में वाहन चालकों को हेडलाइट ऑन कर चलना पड़ा। - फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed