फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heavy damage due to storm, rain and hail, trees broken

आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से भारी नुकसान, पेड़ टूटे

Thu, 22 May 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Heavy damage due to storm, rain and hail, trees broken
देर शाम हुई बारिश व ओलावृ​ष्टि ने थाम दी रफ्तार। (मवाना)
मवाना/सरधना/माछरा/हस्तिनापुर। देर शाम तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। लेकिन ओलावृष्टि ने बाग मालिकों की चिंता बढ़ा दी है। आंधी में कई जगह पेड़ टूटकर गिए, सड़क किनारे लगे बोर्ड, बैनर आदि भी उखड़ गए।
विज्ञापन

कई दिन से भीषण गर्मी के कारण जीना मुहाल हो गया था। दोपहर के समय तपती धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप शरीर को झुलसा रही थी। बुधवार की देर शाम अचानक मौसम ने करवट बदली। धूल भरी आंधी के बाद बिजली की गडगडाहट के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने लगी। लगभग 10 मिनट तक ओले पड़े। इसके चलते वाहनों की रफ्तार रुक गई। जो जहां था, वहीं उसने बचाव के लिए शरण ली। ओलावृष्टि का सीधा प्रभाव आम की फसल पर पड़ा। आंधी और बारिश शुरू होते ही नगर की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

सरधना में शाम 8:00 बजे अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। तेज आंधी ने नगर में काफी तबाही मचाई। कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर गिर गए। कई जगह बिजली के खंभे और तार टूट गए। आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। व्यवसायियों का सामान भी तेज हवा में सड़क पर बिखर गया। आंधी के कारण चौक बाजार में पहली मंजिल पर मकान गिर गया। कपसाड़ व सलावा में पेड़ टूटने से बिजली के खंभे व तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे नगर व देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बड़ा सलावा स्थित डेयरी का टिन शेड उखड़कर उड़ गया। आम के बाग में फसल को भारी नुकसान हुआ। सरधना के मुख्य मार्गों पर जलभराव से परेशानी हुई। नगर के अधिकांश मार्गों पर पेड़ टूट गिर गए, जिन्हें हटाने के लिए स्थानीय निवासी जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरूरपुर में तेज तूफान और मूसलाधार बारिश ने इलाके में भारी तबाही मचाई। गांव जैनपुर के पास सरधना-बिनौली मार्ग पर पेड़ गिरने से दोनों ओर का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में बिजली के कई खंभे भी गिर गए हैं।
माछरा क्षेत्र में आंधी-तूफान और बारिश से बिजली के तार जगह-जगह टूटकर गिरे और पेड़ों के उखड़ने के साथ आम के बाग मालिकों व किसानों को नुकसान हो गया। गांव माछरा, नंगली किठौर, महलवाला, फतेहपुर नारायण, हसनपुर, रछौती, लोटी, अटौला आदि स्थानों में आम फल पट्टी क्षेत्र घोषित है। आंधी तूफान में आम की फसल टूटकर गिर गई। सड़क किनारे पर खड़े पेड़ भी तेज आंधी में उखड़ गए। जिससे यातायात बाधित हुआ।

हस्तिनापुर में भी कई स्थानों पर पेड़ गिरने और तार टूटने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। विद्युत उपखंड केंद्र कुंहेडा के गांव तारापुर में सड़क किनारे खड़ा पेड़ टूटकर विद्युत लाइन पर जा गिरा, जिससे विद्युत लाइन प्रभावित हो गई। इस कारण विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी।

देर शाम हुई बारिश व ओलावृष्टि ने थाम दी रफ्तार। (मवाना)

देर शाम हुई बारिश व ओलावृष्टि ने थाम दी रफ्तार। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed