फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heatwave Alert: Avoid spicy food, stay hydrated to beat the summer heat

Heatwave Alert: गर्मी का बढ़ा सितम, मसालेदार खाने से दूरी जरूरी, पानी वाले फल देंगे राहत

Thu, 30 Apr 2026 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Apr 2026 11:55 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच डिहाइड्रेशन और पाचन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मेरठ की डाइटिशियन डॉ. गुंजन ने सलाह दी है कि मसालेदार और ऑयली भोजन से बचें, पानी से भरपूर फल खाएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।

विज्ञापन
Heatwave Alert: Avoid spicy food, stay hydrated to beat the summer heat
- फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण इन दिनों डिहाइड्रेशन, थकान और पाचन संबंधी बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में शहर की डाइटिशियन डॉ. गुंजन ने आम जनमानस को स्वस्थ रहने के लिए खान-पान की आदतों में बदलाव करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस मौसम में सही आहार ही शरीर को ठंडक और ऊर्जा प्रदान कर सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दुल्हन का हो रहा था स्वागत, चचिया ससुर ने पिस्टल से की अंधाधुंध हर्ष फायरिंग, राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गुंजन के अनुसार गर्मियों में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) सबसे बड़ी चुनौती है। इससे बचने के लिए दिनभर में थोड़ी-थोड़ी देर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। कोल्ड ड्रिंक्स और ज्यादा शक्कर वाले सोडा के बजाय नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ताजे फलों के जूस को प्राथमिकता दें। तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसे फल अपनी डाइट में शामिल करें। इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखते हैं।

भारी और ऑयली खाने से बचें
डॉ. गुंजन ने बताया कि मसालेदार, तला-भुना और अत्यधिक ऑयली खाना शरीर में आंतरिक गर्मी को बढ़ा देता है। इससे एसिडिटी, अपच और सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्मियों में बाहर के खाने से परहेज करना ही सुरक्षित है। बताया कि चाय और कॉफी (कैफीन) का अधिक सेवन शरीर में पानी की कमी को और बढ़ा देता है। इसी तरह डिब्बाबंद कोल्ड ड्रिंक्स शरीर को तात्कालिक राहत तो देते हैं, लेकिन लंबे समय में यह सेहत के लिए नुकसानदेह साबित होते हैं। इनके स्थान पर घर में बने सत्तू का शरबत या बेल का जूस लेना ज्यादा फायदेमंद है।

 

विशेष टिप्स
-धूप में निकलने से पहले एक गिलास पानी या शरबत पीकर निकलें।
-कैफीन और शराब का सेवन पूरी तरह सीमित करें।
-प्राकृतिक और घर पर बने पेय पदार्थों को ही अपनाएं।

हल्का भोजन और बेहतर पाचन
डॉ. गुंजन ने बतसश्स कि गर्मी के दिनों में पाचन तंत्र थोड़ा धीमा हो जाता है ऐसे में हल्का आहार दाल, हरी सब्जियां और सलाद को प्राथमिकता दें। भोजन में दही या रायता जरूर शामिल करें, जो पाचन को बेहतर रखने के साथ शरीर को ठंडा भी रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed