UP: हीट वेव का अटैक बढ़ा, झुलसाती गर्मी में जीना मुहाल, पशु-पक्षी भी बेहाल, मई के बचे दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
Meerut News : पश्चिमी यूपी में हीट वेव का अटैक बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को भी प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहा। वहीं, झुलसाती गर्मी में दिनभर लोगों का बुरा हाल रहा। जानिए आगे के दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में एक सप्ताह से शुरू हुआ प्रचंड गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। हीट वेव का अटैक और तेज हो गया। सोमवार का दिन भी गर्म रहा और दिनभर हीट वेव ने शहरवासियों को झुलसयाया। गर्मी से आमजन और पशु-पक्षी भी झुलस रहे हैं। अभी पूरे महीने तक गर्मी का असर ऐसे ही बना रहेगा।
वेस्ट यूपी में गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। तापमान और लू के थपेड़ों ने शहरवासियों को राहत नहीं मिल रही है। मौसम में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी मौसम दिनभर गर्म रहा। गर्मी का प्रकोप इतना ज्यादा है कि शहरवासी बाहर निकलने से बच रहे हैं। मई माह का तीसरा सप्ताह तेजी से गर्म हो रहा और आगे भी राहत के आसार नहीं दिख रहे है।
वहीं, मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री से नीचे नहीं आया है और गर्मी का अटैक और बढ़ रहा है। शहर में प्रदूषण का असर बेगमपुल पर 210, दिल्ली रोड 225, जयभीमनगर 178, गंगानगर 139, पल्लवपुरम 168 दर्ज किया गया।
गर्मी से ऐसे करें बचाव
- लू से बचने के लिए पूरे कपड़े पहनकर निकलें।
- सिर और मुंह को ढककर निकलें। आंखों पर चश्मा का प्रयोग करें।
- बाहर कोई भी ठंडी चीज का प्रयोग न करें।
- धूप में निकलते समय छाता अवश्य रखें।
- कड़ी धूप और लू में गन्ना का रस के सेवन से बचें।
- छोटे बच्चों को भी लू से बचाएं, बुजुर्ग भी जरूरत के काम से ही बाहर निकलें।
- एसी में बैठकर बाहर धूप में न निकलें।
- गर्मी के दिनों में बार-बार पानी पीते रहना जरूरी है।
बाजारों में कम रही रौनक
गर्मी के बढ़ने के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कों पर भी कर्फ्यू सा नजारा आया। बाजारों में रौनक कम दिखी। तापमान लगातार 42 डिग्री के आसापास चल रहा है। जिस कारण से सड़कें और बाजारों पर गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: हत्या: ससुराल नहीं जा रही थी बहन, नाराज भाई ने सीने में गोली मारकर दी मौत, दो दिन पहले आया था जेल से बाहर
पिछले साल का सात दिन का तापमान
तारीख पिछले साल इस वर्ष
14 39.5 40.2
15 39.1 41.0
16 38.0 40.2
17 40.2 43
18 34.2 42.6
19 35.9 43.0
20 38.5 42
इस समय वेस्ट यूपी में पारा चढ़ रहा। मई माह में राहत के आसार नहीं है। हीटवेव तेज रहेगी। आमजन और पशु पक्षी भी हीटवेव की चपेट में आ गए हैं। मौसम के तेवर अभी तल्ख रहेंगे। - डॉ यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि
यह भी पढ़ें: निशाने पर कौन: मैंने बहन की हत्या कर दी! पुलिस के सामने हत्यारोपी बोला-अभी चार-पांच का मर्डर और करूंगा