{"_id":"6270362869cde0727a13db05","slug":"hearing-on-the-anticipatory-bail-of-yakub-s-son-firoz-on-may-12-city-news-mrt5870086182","type":"story","status":"publish","title_hn":"याकूब के बेटे फिरोज की अग्रिम जमानत पर 12 मई को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याकूब के बेटे फिरोज की अग्रिम जमानत पर 12 मई को सुनवाई
विज्ञापन

मेरठ। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा की अग्रिम जमानत पर 12 मई को सुनवाई होनी तय हुई है। सोमवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी। पुलिस का कहना है कि ईद के दिन याकूब कुरैशी और उनका परिवार घर पर या फिर रिश्तेदार के यहां पर जा सकता है। इसलिए टीमों को सतर्क किया गया है।
हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी की फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट पैकिंग करते दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम व बेटे इमरान, फिरोज उर्फ भूरा नामजद आरोपी हैं। वहीं सादी वर्दी में पुलिसकर्मी सोमवार रात भी याकूब के घर और रिश्तेदार के यहां पर गुपचुप तरीके से जानकारी लेते रहे। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि याकूब और उसके परिवार की तलाश में लगातार दबिश जारी है। ब्यूरो