फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hearing on Ghosipur Kamele after eight years in the High Court today

घोसीपुर कमेले पर आठ साल बाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज

Wed, 06 Apr 2022 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hearing on Ghosipur Kamele after eight years in the High Court today
घोसीपुर कमेले पर आठ साल बाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज
विज्ञापन

मेरठ। घोसीपुरम में आठ साल पहले संचालित किए गए निगम के कमेले का मामला फिर सामने आया है। हालांकि इस बार नगर निगम के अधिवक्ता की तरफ से मामले को निरस्त करने की मांग को लेकर फरवरी में डाले गए प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने आज (बुधवार) को सुनवाई के लिए तारीख निश्चित की है।

नगर निगम ने 2013 में घोसीपुर में कमेला संचालित किया था। जिसका ठेका पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की कंपनी अल-फहीम मीटेक्स के नाम किया था। कुछ समय कमेला चला, लेकिन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए कमेले पर सील लगा दी थी। उस समय हाजी याकूब कुरैशी ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। बताया जा रहा है कि 10 जून 2013 को हाईकोर्ट ने इस मामले पर स्टे ऑर्डर जारी कर दिया था। तब से यह मामला शांत पड़ा हुआ है। नगर आयुक्त मनीष बंसल का कहना है कि नगर निगम कहीं पर भी कोई कमेला नहीं चला रहा है। पुराने कमेले के प्रकरण को खत्म कराने के लिए निगम के अधिवक्ता ने फरवरी में हाईकोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर आज सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed