फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heaps of garbage will be removed from the new vegetable market and will go to Gaonwadi

नवीन सब्जी मंडी से उठेगा कूड़े का ढेर, जाएगा गांवड़ी

Tue, 08 Jul 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage will be removed from the new vegetable market and will go to Gaonwadi
नवीन सब्जी मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे महापौर हरिकांत अहलूवालिया नगर आयुक्त और अन्य अधिकारी
मेरठ। नवीन सब्जी मंडी में जमा कूड़े का ढेर शीघ्र ही किला रोड स्थित गांवड़ी डंपिंग ग्राउंड पर पहुंचेगा। इस समस्या का समाधान सोमवार को महापौर हरिकांत अहलुवालिया और नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने करा दिया है। महापौर अपने साथ निगम के अधिकारियों की टीम लेकर नवीन सब्जी मंडी पहुंचे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट और मंडी समिति से मंडी में पसरी गंदगी, बंद पड़ी लाइटों को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में कूड़े का पहाड़ बनता जा रहा है। बरसात के समय मंडी में जलभराव होता है। व्यापारी काफी समय से मंडी परिसर में जमा इस कूड़े के ढेर को खत्म करने की मांग कर रहे थे। सब्जी, गल्ला और फल मंडी की लाइटें बंद पड़ी हैं। इस समस्या को लेकर नवीन सब्जी मंडी एसो. के अध्यक्ष पंडित भूषण शर्मा ने इसकी शिकायत मंडी समिति सचिव कुलदीप शर्मा से की। सुनवाई न होने के बाद अध्यक्ष ने महापौर से समस्या का समाधान कराने की मांग की। महापौर सोमवार को नगरायुक्त, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को साथ लेकर नवीन सब्जी मंड़ी पहुंचे। भूषण शर्मा ने कहा कि मंडी समिति सड़कों की सफाई कराने के बाद कूड़े को मंडी परिसर में ही जमा करा रही है। अगर यह कूड़ा नहीं हटाया गया तो बरसात में बीमारी फैल जाएगी। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने मौके से सिटी मजिस्ट्रेट और मंडी समिति सचिव को मंडी की सफाई के निर्देश दिए। साथ ही कूड़ा गांवड़ी डंपिंग ग्राउंड पर भेजा जाए। इस दौरान सुरेंद्र शर्मा, बिजेंद्र सैनी, शाहिद, इकराम, हसन, दीपक, नफीस, हासिम, पप्पू तिवारी आदि मौजूद रहे। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि नवीन मंडी में कूड़े का डंपिंग ग्राउंड बन गया है। कूड़ा डालने के लिए उनके पास जगह नहीं थी, जिसके लिए हमने गांवड़ी कूड़ा प्लांट के बारे में बताया है। मंडी समिति ही कूड़ा उठवाएंगी और प्लांट पर पहुंचवाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed