Meerut: भ्रूण लिंग जांच सेंटर का भंडाफोड़, कई हिरासत में, आधुनिक मशीनें बरामद
हरियाणा और मेरठ की संयुक्त स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को मेरठ में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी करते हुए भ्रूण लिंग जांच के गोरख धंधे का भंडाफोड़ कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेरठ स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर छापेमारी की। टीम ने ईव्ज चौराहे पर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चल रहे भ्रूण लिंग जांच के गोरख धंधे का भंडाफोड़ कर दिया। पीसीपीएनडीटी टीम के नोडल अधिकारी एडिशनल सीएमओ डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में मंगलवार सुबह टीम ने छापेमारी की है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ईव्ज चौराहे पर प्रखर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सोनीपत की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। भ्रूण लिंग जांच की शिकायत पर छापेमारी हुई, अल्ट्रा साउंड विशेषज्ञ डॉक्टर, दो रिसेप्शनिस्ट और एक दलाल को मौके से हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें:Sanjeev Jeeva Murder: डॉन मुन्ना बजरंगी का साथ मिलते ही बढ़ गई थीं जीवा की ख्वाहिशें, अब अतीक-अशरफ की तरह मारा
सोनीपत के पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप की टीम ने कार्रवाई की। बताया गया कि नकली मरीज बनाकर सेंटर पर भेजा गया था। मरीज के पहुंचने पर लिंग परीक्षण के खेल का पर्दाफाश हुआ। डीएम दीपक मीणा के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट राहुल विश्वकर्मा ने सोनीपत की टीम के साथ छापेमारी की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/