फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   health service was feeling shattered

स्वास्थ्य सेवा को लग रहा पलीता

Sun, 01 Mar 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
health service was feeling shattered
बहसूमा। प्रदेश सरकार जनता के स्वास्थ्य के लिए चाहे जितने जतन कर ले परंतु स्वास्थ्य विभाग पलीता लगाने में कोई कमी नहीं कर रहा है। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीते 19 दिन से रामभरोसे चल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर न तो चिकित्सक और न ही फार्मेसिस्ट की तैनाती है। मरीज प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बेमौसम हो रही बारिश से लगातार रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इस समय लगातार हो रहे मौसम परिवर्तन से डायरिया, जुकाम, खांसी एवं वायरल के प्रकोप बढ़ रहा है। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीते 20 दिन से रोगियों को दवा देने के लिए न तो डॉक्टर और न ही फार्मेसिस्ट की तैनाती है। यह स्वास्थ्य उप केंद्र रामभरोसे चल रहा है। उपस्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रक्षित 10 फरवरी से ट्रेनिंग पर गए हैं। स्टाफ नर्स अनामिका, लैब टेक्नीशियन नवीन कुमार एवं वार्ड ब्वाय प्रमोद कुमार उपस्थित मिले। रोगियों की जांच के लिए चिकित्सक एवं फार्मेसिस्ट की तैनाती नहीं होने से लोग प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। कस्बा निवासी भाजपा नेता आकाश भारद्वाज एवं आशीष सिंघल ने सीएमओ मेरठ से शिकायत करने की चेतावनी दी है। वहीं, इस संबंध में हस्तिनापुर सीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि फार्मेसिस्ट की तैनाती के लिए विभाग को लिखित में अवगत करा रखा है। वहीं, चिकित्सक डॉ. रक्षित ट्रेनिंग पर 10 मार्च तक है। उनकी गैर हाजिरी में स्टाफ नर्स ही रोगी को देखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed