फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   health

Meerut News: मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, भटक रहे मरीज, इमरजेंसी सेवा जारी

Tue, 13 Aug 2024 08:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
health
फोटो
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, भटक रहे मरीज, इमरजेंसी सेवा जारी

आज भी रहेंगे हड़ताल पर, पर्चे काउंटर भी कर सकते हैं बंद, सामान्य ऑपरेशन टाले जा रहे

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीज और उनके तीमारदार परेशान हैं। कई मरीजों को बिना दिखाए ही लौटना पड़ रहा है। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं।
मंगलवार को पर्चा काउंटर भी कुछ देर के लिए बंद कराया गया। हालांकि बाद में उसे खोल दिया गया। बुधवार को पर्चा काउंटर भी बंद कर सकते हैं।
कोलकाता में जूनियर डॉक्टर दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में सोमवार से मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सोमवार को कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था, जबकि मंगलवार को जूनियर डॉक्टरों ने काम नहीं किया इस वजह से सामान्य ऑपरेशन भी टालने पड़े। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहीं। यह देशव्यापी विरोध प्रदर्शन है। इसी के तहत रेजीडेंट डाॅक्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल पर जाने का एलान किया हुआ है। जूनियर डॉक्टरों ने ड्यूटी छोड़कर पूरे ओपीडी ब्लॉक में विरोध मार्च निकाला। हड़ताल के कारण पर्चा बनने में भी दिक्कत हुई। पर्चे भी ढाई हजार बने जबकि सामान्य दिनों में तीन हज़ार से ज़्यादा पर्चे बनते हैं।
विज्ञापन

इधर, जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने के कारण सीनियर रेजिडेंट और प्रोफेसर ने व्यवस्थाएं संभाली है। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि मृतक जूनियर डॉक्टर को इंसाफ मिलना चाहिए। जूनियर डॉक्टर की हत्या के विरोध में सोमवार को आई एम ए के चिकित्सकों ने भी विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed