{"_id":"683a1abff347c845c10ee654","slug":"health-department-sealed-chand-c-clinic-meerut-news-c-14-1-mrt1002-876653-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने चांद सी क्लीनिक को सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने चांद सी क्लीनिक को सील किया
विज्ञापन
मेरठ। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अमान्य चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान जारी है। इसी कड़ी में विभाग की ओर विजय नगर के सरस्वती प्लाजा में संचालित चांद सी क्लीनिक को सील किया गया है। अब क्लीनिक संचालक डॉ. मिहिर कांत के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
आयुर्वेद विभाग की नोडल अधिकारी रेनू के अनुसार सात मई को सत्यापन एवं जांच की प्रक्रिया शुरू की गई थी। शुक्रवार को पुलिस अधिकारी भी जांच के लिए क्लीनिक पर पहुंचे। इस दौरान नीमा के पदाधिकारियों क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी के पास जाकर अमान्य चिकित्सकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए ज्ञापन दिया।
टीम के अधिकारी अतुल कुमार ने चांद सी क्लीनिक पर हुई कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने डॉ. मिहिर कांत से पूछताछ की। क्लीनिक पर अनियमितताओं और बिना उचित लाइसेंस के चिकित्सा सेवाएं देने की शिकायतें मिल रही थीं। बिना पंजीकरण दवाओं के उपयोग और मरीजों के साथ अनुचित व्यवहार की भी शिकायतें थीं। इस संबंध में नागेंद्र लखनऊ में विभागीय अधिकारियों से भी मिले।
विज्ञापन
अतुल कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तर पर अमान्य चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के अध्यक्ष ने भी इस मामले में अपनी शिकायत दर्ज की थी। नीमा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे अमान्य चिकित्सक न केवल मरीजों की जान से खिलवाड़ करते हैं बल्कि चिकित्सा पेशे की गरिमा को भी ठेस पहुंचाते हैं। ऐसे अवैध अस्पतालों की जांच के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित की जाए।