{"_id":"5ea496118ebc3e90751706da","slug":"health-and-fitness-related-experience-shared-city-news-mrt479207916","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ एवं फिटनेस से संबंधित अनुभव साझा किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ एवं फिटनेस से संबंधित अनुभव साझा किए
विज्ञापन
मेरठ। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा शनिवार को नेशनल वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक कांबेटिंग वायरल डिजीज विद हेल्थ एंड फिटनेस मेजर्सऽ रहा। वेबिनार को जूम एप द्वारा ऑनलाइन कराया गया। इसमें विभिन्न राज्यों की यूनिवर्सिटी एवं कॉलेजों के लगभग 70 से अधिक प्राध्यापकों ने प्रतिभाग किया। वेबिनार में दिल्ली यूनिवर्सिटी, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, एमपीजे रुहेलखंड यूनिवर्सिटी बरेली, कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल समेत विभिन्न प्राइवेट यूनिवर्सिटी संबंधित विभिन्न कॉलेजों के प्राध्यापकों ने हेल्थ एवं फिटनेस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को जाना एवं अपने अनुभवों को एक-दूसरे से साझा किया।
वेबिनार की मुख्य वक्ता डॉ. भारती शर्मा हेड फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट, डॉ. गौरी हेड गृह विज्ञान विभाग, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मेरठ रहीं। वेबिनार में विभाग के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आईआईएमटी लाइव साइंस कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत शर्मा ने सभी को कार्यक्रम की सफलता हेतु बधाई दी। वहीं, छात्र-छात्राओं को विश्वास दिलाया कि लॉकडाउन के समय में छात्रों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होने देंगे। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के लिए कराए जाएंगे। विभागाध्यक्ष डॉ. सुरभि सिंघल ने भी कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मंजुल द्वारा किया गया। डॉ. आलोक त्रिपाठी, वत्सला तोमर, डॉ. संगीता शर्मा, नूपुर राज एवं निशा राणा आदि का सहयोग रहा। वेबिनार के अंत में प्रश्नोत्तरी काल भी हुआ।