{"_id":"5fd397221d0112567f150da3","slug":"head-constable-suspended-for-having-a-liquor-party-in-uniform-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुरः वर्दी में शराब पार्टी करने पर हेड कांस्टेबल निलंबित, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुरः वर्दी में शराब पार्टी करने पर हेड कांस्टेबल निलंबित, वीडियो हुआ वायरल
Fri, 11 Dec 2020 09:28 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 11 Dec 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
वर्दी में शराब पीता आरोपी पुलिस कांस्टेबल
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर में वर्दी में हेड कांस्टेबल द्वारा शराब पीकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसएसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो में नजर आ रहा आरोपी मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह थाना जनकपुरी में तैनात है। राकेश केमिकल के पास एक ढाबे का यह वीडियो बताया गया है। इस ढाबे पर कुछ लोग शराब पी रहे हैं। इनमें टेबल पर शराब के गिलास रखे हैं और वर्दी में मुख्य आरक्षी वीरेंद्र शराब पीने के साथ ही सिगरेट पी रहा है और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन