फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Head constable injured by cow bullet in encounter

Meerut News: मुठभेड़ में गोकश की गोली से हेड कांस्टेबल घायल

Fri, 26 May 2023 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Head constable injured by cow bullet in encounter
सरधना (मेरठ)। सरूरपुर थाना पुलिस और एसओजी की टीम की बृहस्पतिवार की सुबह हर्रा-पांचली बुजुर्ग गांव के जंगल में गोकशों से मुठभेड़ हो गई। गोकश की गोली लगने से हेड कांस्टेबल घायल हो गया। वहीं, पुलिस की कार्रवाई में एक गोकश आवेश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी खेत में घुस गया। बाद में पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। घायल कांस्टेबल कृष्ण कुमार के साथ गोकश को सीएचसी में उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले कस्बा हर्रा के जंगल में गोकशों ने गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सरूरपुर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें पांचली बुजुर्ग-हर्रा संपर्क मार्ग पर गोकश होने की सूचना मिली। इसके बाद हर्रा चौकी प्रभारी प्रवीण चौधरी एसओजी टीम के साथ जंगल की घेराबंदी करने में लग गए। पांचली बुजुर्ग के जंगल में बाइक सवार गोकशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गाेली लगने से हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक पर पीछे बैठा गोकश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया। जबकि दूसरा आरोपी गोकश खेत में घुस गया। खेत की घेराबंदी करते हुए पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल गोकश ने अपना नाम आवेश पुत्र अनीश उर्फ गोला निवासी रुहासा थाना दौराला बताया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस व दो खोखे बरामद किए हैं। जबकि उसका साथी कासिफ पुत्र तौसीफ निवासी किदवई नगर थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल कांस्टेबल व गोकश को सीएचसी में उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed