फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   he only lamp left in the house of Rajjwah

रजवाहे में गिरकर बुझा घर का इकलौता चिराग  

Mon, 05 Mar 2018 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 05 Mar 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
he only lamp left in the house of Rajjwah
मासूम की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
 घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम की रविवार को रजवाहे में गिरकर मौत हो गई। करीब दो घंटे की तलाश के बाद शव घर से काफी दूर रजवाहे से बरामद हुआ तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नालंदा बिहार निवासी अरविंद पासवान शोभापुर गांव में परिवार के साथ रहता है। वह मोहकमपुर स्थित एक प्रकाशन हाउस में नौकरी करता है। परिवार में पत्नी बबीता, दो बेटियों आंचल (5 साल) व कवित्रा (2 माह) के अलावा इकलौता बेटा मोहित (3 साल) था। रविवार दोपहर बबीता रसोई में थी जबकि तीनों बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे। इस बीच मोहित घर के बाहर आ गया। घर के पास ही करीब चार फीट गहरा रजवाहा है। मोहित खेलता हुआ रजवाहे में गिर गया। 
विज्ञापन

करीब आधा घंटे बाद बबीता का ध्यान मोहित पर गया तो वह गायब मिला। आसपास तलाश करने के बाद भी मोहित का पता न चला तो बबीता ने पति और ससुर को फोन कर घर बुला लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस और परिजनों ने रजवाहे की पटरी से होते हुए तलाश की तो काफी दूर मोहित का शव रजवाहे में बहता हुआ मिला। पुलिस ने बच्चे का शव निकालवाया। लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बाद में शव को गांव के श्मशान घाट में दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार अपने को कोसती रही मां
इकलौते बेटे को खोने के बाद मां बबीता बदहवास हो गई। वह मासूम के शव के पास बिलखते हुए खुद को कोस रही थी। यही कह रही थी कि उसने घर का काम करते समय मोहित पर ध्यान क्यों नहीं दिया। अगर वह उसका ध्यान रखती तो बच्चे के साथ यह हादसा न होता। जरा सी भूल ने उसका बच्चा छीन लिया। वहीं, पिता अरविंद व दादा अनुज भी सिर पकड़कर बैठे थे। यही कहते रहे कि काश हम उसे बचा पातेे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed