{"_id":"687d560b2bc7fc73fb0f1d0a","slug":"he-behaved-indecently-with-a-girl-who-had-come-to-his-sisters-house-mawana-news-c-40-1-smrt1041-109495-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर आई युवती से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर आई युवती से की अभद्रता
विज्ञापन
मवाना। गांव भैंसा में बहन के घर आई युवती के साथ गांव के युवक ने अश्लील बातें व गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने अपने रिश्ते के भाई संग युवती से जबरदस्ती करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी उठाकर ले जाने की धमकी देते हुए भाग गए। युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की शादी गांव भैंसा निवासी युवक से हुई है। गांव भैंसा निवासी दो युवक उसकी छोटी बेटी को मोबाइल फोन पर अश्लील मेसेज भेजते रहते हैं। उसकी छोटी बेटी सावन की कोथली लेकर गांव भैंसा में बड़ी बहन के यहां गई थी।
रविवार को छोटी बेटी घर के बाहर खड़ी थी, तभी आरोपी युवक वहां आया और लडकी के साथ गाली गलौज करते हुए अश्लील बातें करने लगा। विरोध किया तो आरोपी उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा और गला दबाने लगा। तभी आरोपी का तहेरा भाई भी मौके पर आ गया। दोनों आरोपियों ने मिलकर लड़की के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। शोर सुनकर वह और बेटी के ससुराल के लोग आए तो दोनों आरोपी जाते समय धमकी देकर गए कि मुंह दिखाने के काबिल नहीं छोड़ेंगे और जबरन उठाकर ले जाएंगे। आरोपियों के घर समझाने गए तो उनके परिवार के लोगों ने गाली गलौज व हाथापाई की। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।