फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Haz yatra cancel five thounds wanted to go on yatra

बड़ा फैसला: हज यात्रा रद्द होने से अकीदतमंदों में मायूसी, पढ़िए क्या बोले उलमा

Wed, 16 Jun 2021 10:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 16 Jun 2021 10:42 AM IST
सार

पिछले साल की तरह इस बार भी मुस्लिम समाज के लोग हज यात्रा नहीं कर सकेंगे। इससे लोगों को दुख हुआ है लेकिन, उनका कहना है कि पहले देश में सब कुछ ठीक हो जाए, इसके बाद हज यात्रा की जा सकेगी।

विज्ञापन
Meerut News: Haz yatra cancel five thounds wanted to go on yatra
मेरठ: उलमा का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने लगातार दूसरे साल भी हज यात्रा रद्द करने के निर्देश दिए हैं। सऊदी सरकार ने विदेशी लोगों पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है। इस साल सिर्फ सऊदी के लोग ही हज कर सकेंगे। वहीं इस फैसले से हज यात्रा की तैयारी कर रहे अकीदतमंद मायूस हो गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि हर साल मेरठ से करीब पांच हजार अकीदतमंद हज यात्रा करते हैं। उलमा ने यात्रा रद्द होने पर अफसोस जाहिर किया है। उलमा का कहना है कि कोरोना के कारण यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


- दूसरे साल भी हज यात्रा रद्द होने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि बीमारी के कारण हज कमेटी को यह फैसला लेना पड़ रहा है। अगले साल यात्रा की संभावना है। - कारी सलमान कासमी, महामंत्री, जमीयत उलमा-ए-हिंद
विज्ञापन
विज्ञापन


- हज यात्रा न होना दुख की बात है। लेकिन लोग सलामत रहेंगे तो बेहतर होगा। अगले साल माहौल सही होने पर हज यात्रा हो सकेगी। महामारी के कारण यह फैसला लिया गया है। - काजी कारी अफ्फान कासमी, ईदगाह लिसाड़ी

- इस्लाम के बुनियादी फर्ज को पूरा करना जरूरी है। लेकिन कोरोना के कारण हज न होना लोगों को मायूस कर रहा है। मेरठ से बड़ी संख्या में लोग यात्रा पर जाते थे, लेकिन लगातार दूसरे साल भी ऐसा नहीं हो पाएगा। लोगों को सब्र रखना होगा। - इमाम मुफ्ती वाजिद, विकासपुरी मस्जिद


- हज यात्रा पूरी तरह रद्द कर दी गई। लोग मायूस हैं, लेकिन सब ठीक रहा तो अगले साल यात्रा पूरी हो सकेगी। अकीदतमंद तैयारी कर रहे थे, लेकिन यात्रा स्थगित करनी पड़ेगी। - मुफ्ती मौलाना जिब्राईल, गोला कुआं मस्जिद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed