फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   have an idea in your mind share it you may get 50 lacs

अगर आपके दिमाग में है कोई शानदार आइडिया तो शेयर कीजिए, मिलेंगे 50 लाख

Wed, 11 Jul 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, मेरठ Updated Wed, 11 Jul 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
have an idea in your mind share it you may get 50 lacs
आइडिया वोडाफोन - फोटो : www.seobook.com

'पुरस्कार मिले न मिले आविष्कार चलते रहना चाहिए', आपने फिल्म 'पैडमैन' का यह डायलॉग जरूर सुना होगा।  लेकिन अब आप भी अपने आविष्कार को या किसी आइडिया को एक नई पहचान दे सकते हैं।  जी हां, अगर आपने कुछ अलग किया है या आपके दिमाग में कोई बेहतर आइडिया है तो ऐसे युवाओं को मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) नई पहचान देने जा रहा है। 

विज्ञापन


इसके लिए आपके पास किसी डिग्री की जरूरत नहीं है। अगर आपका आविष्कार ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुछ अलग है तो उसके लिए उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 50 लाख रुपये तक की मदद कर सकता है। इसको लेकर एमआईईटी में 18 जुलाई को सेमिनार आयोजित की जा रही है। जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है। 

विज्ञापन

सुबह नौ बजे से पांच बजे तक एमआईईटी में होगा सेमिनार

एमआईईटी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी गाजियाबाद सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि बहुत से नवप्रर्वतक, नव आविष्कारक अपनी जीवन शैली में सुधार या रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए नए-नए प्रयोगों का आविष्कार करते हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में ये लाभ से वंचित रह जाते हैं। 

इसको देखते हुए क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र गाजियाबाद एवं मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उ.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ.प्र. शासन के सहयोग से नवप्रवर्तन सेमिनार का आयोजन 18 जुलाई को सुबह नौ बजे से पांच बजे तक एमआईईटी में होगा। जिसमें जिले और आसपास के इनोवेटिव आइडियाज लेकर कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। सेमिनार के विषय ग्रामीण नवप्रवर्तन, औद्योगिक नवप्रवर्तन, शैक्षणिक नवप्रवर्तन, विकास के लिए नवप्रवर्तन प्रस्तावित हैं।

18 जुलाई से पहले एमआईईटी के इन केंद्रों पर करें संपर्क

सेमिनार में लगभग 200 नवप्रवर्तकों के प्रतिभाग करने की संभावना है। प्रतिभागिता के लिए 18 जुलाई 2018 से पूर्व किसी भी दिन एमआईईटी या क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र गाजियाबाद पर संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर राधेलाल, संयुक्त निदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, संदीप द्विवेदी, इनोवेशन अधिकारी एवं सुरेश चंद्र शर्मा क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी गाजियाबाद, डॉ. विवेक सुदर्शन मौजूद रहे। एमआईईटी से डायरेक्टर डॉ. मयंक गर्ग, डॉ. अजय सिंह, सुशील कुमार शर्मा, विश्वास गौतम, संजय वशिष्ठ एवं मीडिया मैनेजर अजय चौधरी मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed