फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Havan was performed with 21 kg red chillies, drums and mridang resonated

21 किलो लाल मिर्च से हवन, गूंजे ढोल मृदंग

Sun, 24 Aug 2025 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 24 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Havan was performed with 21 kg red chillies, drums and mridang resonated
सनी धूना मंदिर में आयोजित महा आरती में शामिल श्रद्धालु
मेरठ। शहर के सभी शनि मंदिरों में शनि अमावस्या पर हवन, भंडारे और महाआरती हुई। बजाजा बाजार शनि धूना मंदिर में पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया। पूजन पंडित दीपक शास्त्री ने किया। यजमान अखिल माहेश्वरी, अतुल माहेश्वरी, अनमोल जैन, प्रतीक जैन, जितेंद्र मणि रहे। सुबह से शाम तक प्रसाद वितरित हुआ। महाआरती के बाद 21 किलो लाल मिर्च से हवन किया गया। विपिन अग्रवाल, विकास कंसल, सचिन, दीपक सिंघल और विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वेस्ट एंड रोड स्थित सिद्धपीठ संकट मोचन श्रीबालाजी एवं शनि शक्ति पीठ में सुबह 8:30 बजे महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर महेंद्र दास द्वारा हवन किया गया। सचिन, देवेंद्र, अनिल शर्मा और राजीव गर्ग मुख्य यजमान रहे। मंदिर में सुबह से शाम तक तेल अभिषेक हुआ। शाम पांच बजे से भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज ने बताया कि शनि अमावस्या हिंदू धर्म में शनि देव की पूजा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। मंदिर में शनि ग्रह के दुष्प्रभावों को शांत करने और शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूजा की गई। शनि चालीसा, शनि स्तोत्र और ओम शं शनैश्चराय नमः मंत्र का भक्तों ने 108 बार जाप किया। देर रात मंदिर में रक्षा सूत्र का वितरण किया गया। इस दौरान नितिन, सचिन, जतिन, राजेश, गोपी किशन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed