फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Havan was performed for peace in the world and Sunderkand was recited.

Meerut News: विश्व में शांति के लिए किया हवन-सुंदरकांड का पाठ

Sat, 09 May 2026 06:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 09 May 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Havan was performed for peace in the world and Sunderkand was recited.
दौराला-------दौराला के प्राचीन हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन
प्राचीन हनुमान मंदिर में हुआ आयोजन, भजनाें पर जमकर थिरके श्रद्धालु
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। कस्बे के सरधना रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में शनिवार को विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना के लिए हवन और सुंदरकांड का पाठ का पाठ किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व सचिन उपाध्याय और कृष्ण उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया।
पंडित राधेश्याम शर्मा, पंडित हर्षित शास्त्री, संदीप शास्त्री समेत अन्य आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुंदरकांड हनुमान चालीसा एवं अन्य धार्मिक ग्रंथों का पाठ किया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर विश्व में शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। इस मौके पर सचिन उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व युद्ध और तनाव की स्थिति से गुजर रहा है। यह तनाव बड़े विश्व युद्ध का रूप ले सकता है। इसी को देखते हुए विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना से सुंदरकांड एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संजीव उर्फ मोटू ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। मंदिर परिसर देर शाम तक जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। इस अवसर पर आकांक्षा उपाध्याय, मुन्नी देवी, सुशीला, बबीता, सिमरन, राजीव कश्यप, अंकित कश्यप, मोहित उपाध्याय, लव उपाध्याय, हरिओम शर्मा, सुनील अहलावत, गोविंद प्रजापति, संजीव अग्रवाल, जसबीर चौधरी, लविश, भव्य पप्पू, योगेंद्र आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed