{"_id":"5a2eeb6a4f1c1bbd208b6164","slug":"hatya-ke-peeche-bete-ki-love-marrige","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के पीछे बेटे की लव मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के पीछे बेटे की लव मैरिज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन निकलते ही हाईवे पर हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और अनंतपाल सिंह के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। अनंतपाल की हत्या की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पीएम हाउस पर पहुंचकर शव की पहचान की। हत्या के पीछे बेटे की लव मैरिज बताई जा रही है। अनंतपाल के भाई अजय पाल सिंह ने वाजिदपुर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर कंकखेड़ा पीपी सिंह के मुताबिक अजय पाल सिंह ने बताया कि अनंतपाल सिंह का इकलौता बेटा दिनेश और तीन बेटियां हैं। दिनेश नियंत्रक महालेखा परीक्षक (कैग) में एलडीसी क्लर्क है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग गुवाहाटी (असम) में है। दिनेश का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजन इसको लेकर नाराज थे। इसके बावजूद दिनेश ने तीन साल पूर्व युवती से लव मैरिज कर ली थी। दिनेश के दो साल का एक बेटा भी है। तभी से युवती के परिजन अनंतपाल के परिवार से रंजिश रखते थे। आरोप है कि उन्होंने पहले ही अनंतपाल को भुगत लेने की धमकी दी थी। परिजनों ने युवती के परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर केस दर्ज कर लिया है।
बेटा गुवाहाटी और पिता पल्लवपुरम में शिफ्ट थे
बेटे की शादी के बाद गांव में तनातनी को देखते अनंतपाल सिंह ने गांव छोड़ा था। वह अपने परिवार के साथ पल्लवपुरम में पत्नी राकेश देवी के साथ रहने लगे थे। उनका बेटा दिनेश पत्नी व बेटे के साथ गुवाहाटी में रहते है। पुलिस ने बताया कि पिता की हत्या का पता लगने के बाद दिनेश मेरठ के लिए रवाना हो गए थे। पुलिस ने बड़ौत पुलिस से मामले की जानकारी ली और अनंत पाल के शव के अंतिम संस्कार के लिए गांव में पुलिस फोर्स लगवाई।
विज्ञापन
हादसा दर्शाना चाहते थे आरोपी
दिनदहाडे़ हत्या के बाद आरोपी इस मामले में हादसा दर्शाना चाहते थे। आरोपियों ने अनंतपाल सिंह के शव को हाईवे के बीचो बीच फेंका, ताकि वाहन उसको कुचल दे। लेकिन उससे पहले लोगों ने हत्या की जानकारी पुलिस को दे दी। शव के ऊपर से कोई वाहन नहीं गुजरा। उनके सीने में चाकू और एक गोली भी लगी थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हो गया।
सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों ने बाइक पर दो बदमाशों द्वारा वारदात करना बताया गया है। पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों की तलाश में वाजिदपुर गांव में दबिश दी, लेकिन वह फरार मिले है। पीड़ित परिवार ने गांव के लोगों पर हत्या कराने का अंदेशा जताया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।