{"_id":"5f7adbaafff9805947451924","slug":"hathras-kand-rld-workers-have-protested-against-the-yogi-government-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: रालोद कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, सीएम योगी का पुतला फूंका, हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: रालोद कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, सीएम योगी का पुतला फूंका, हाईवे किया जाम
Mon, 05 Oct 2020 02:09 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते रालोद कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार को रालोद कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। हाथरस कांड और रालोद नेता जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में उन्होंने कमिश्नरी पर जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ता मोदीपुरम पहुंच गए और उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। फिर बाद में पुलिस के सामने ही कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और संघर्ष हुआ है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश में योगी सरकार के इशारे पर पुलिस बेकसूरों के ऊपर जुल्म ढा रही है। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर रविवार को लाठियां नहीं बरसाई गईं, बल्कि पुलिस उनकी हत्या करना चाहती थी। यह सब योगी आदित्यनाथ के इशारे पर हुआ है।
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन के लिए आज सुबह ही चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंच गए थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पीड़ित परिवार से लोगों को आखिर मिलने से क्यों रोका जा रहा है। प्रदेश सरकार हर तरह से फेल हो गई है। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज से रालोद कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा है। देहात क्षेत्र से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि लेकर बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे हैं।
बता दें कि पिछले दो-तीन घंटों से कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश में किसान और आम आदमी बुरी तरह बेहाल है। आठ अक्तूबर को बड़ी संख्या में लोग मुजफ्फरनगर जाएंगे और आर पार की लड़ाई की रणनीति बनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: हाथरस कांड: जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज से रालोद कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश, योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, तस्वीरें
रालोद नेताओं ने कहा कि गांव-गांव में विरोध प्रदर्शन करें। कार्यकर्ताओं ने एलान किया है कि कुछ देर में कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर जगह- जगह जाम लगाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/