फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hastinapur to be developed on the lines of Chandigarh: Dinesh Khatik

हस्तिनापुर को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा : दिनेश खटीक

Thu, 11 Feb 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Hastinapur to be developed on the lines of Chandigarh: Dinesh Khatik
हस्तिनापुर को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा : दिनेश खटीक
विज्ञापन

हस्तिनापुर। भाजपा के क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि देश और प्रदेश सरकार की ओर से हस्तिनापुर को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। वह दिन दूर नहीं, जब महाभारत कालीन नगरी विकासशील कस्बों की श्रेणी में होगी। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि यहां विकास की गंगा बहे। उन्होंने बुधवार को मवाना-हस्तिनापुर रोड पर मखदूमपुर कॉलोनी के समीप स्थित राजकीय बालिका महाविद्यालय का शिलान्यास के करने के अवसर पर यह विचार व्यक्त किए।
विधायक ने कहा कि महाविद्यालय के बनने से छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। क्षेत्र की बेटियां सुरक्षित होंगी और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। यह भाजपा सरकार में ही संभव हो सका है। रोजगार के भी अवसर क्षेत्र में बढ़ेंगे। गत तीन वर्षों में हस्तिनापुर विधानसभा में 442 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को धरातल पर उतारा गया। उन्होंने बताया कि पांच सड़कों का चौड़ीकरण कराया है। क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए गत तीन साल में 54 नए सेंटर दिलाए। संचालन शिक्षक धर्मवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से मिलकर हुआ विकास संभव
खटीक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले, जिसके बाद गंगा पुल की एनओसी मात्र आठ दिन में ही मिल गई। क्षेत्र में भीकुंड गंगा का पुल जल्द ही बनकर तैयार हो गया, जिससे मेरठ और बिजनौर को जोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खर्च होंगे 892.84 लाख खर्च
चार मंजिला महाविद्यालय के निर्माण पर 892.84 लाख रुपये खर्च होंगे। आवास विकास परिषद जून, 2022 तक इसका निर्माण पूरा करेगी। पहली मंजिल पर प्राचार्य कक्ष, कार्यालय, केमिस्ट्री लैब, कक्षाएं, दूसरी मंजिल पर जंतु विज्ञान लैब, कक्षाएं, कंप्यूटर लैब तथा तीसरी मंजिल पर वनस्पति विज्ञान लैब, लाइब्रेरी बनेगी।
उच्च शिक्षा के लिए जाना पड़ता था मवाना और मेरठ
हस्तिनापुर। क्षेत्र की सैकड़ों छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए किराया खर्च कर मवाना या मेरठ जाना पड़ता था, जिससे उनकी शिक्षा काफी महंगी होने के कारण बीच में ही छूट जाती थी। अब कस्बे में ही महाविद्यालय बनने से बेटियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
कम होता दिख रहा श्राप का असर
क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि हस्तिनापुर में द्रोपदी के श्राप के प्रभाव के बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बताया। उनसे आश्वासन मिला कि महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी को एक बार फिर विकसित किया जाएगा।

ये रहे मौजूद
उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, विजय सिंह पथिक, करतार सिंह, नंदलेश कुमार, सुनील पोसवाल, हरिओम शर्मा, मुकेश ठाकुर, प्रधानाचार्य भूपेश कुमार, सहायक अभियंता नवीन कुमार जैन, सुबोध कुमार, अश्वनी शर्मा, करतार सिंह प्रबंधक, नवजीवन किसान स्नातकोत्तर कॉलेज मवाना, प्रेमचंद शर्मा, रविंद्र प्रधान व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed