फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hastinapur Mahotsav will be grand this time: Sudha Khatik

इस बार भव्य होगा हस्तिनापुर महोत्सव : सुधा खटीक

Thu, 06 Feb 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Hastinapur Mahotsav will be grand this time: Sudha Khatik
हस्तिनापुर। हस्तिनापुर का स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाने के लिए नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट और नगर पंचायत ने संयुक्त रूप से सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

हस्तिनापुर के स्थापना दिवस के अवसर पर पहली बार पांडवों की वैभवशाली राजधानी को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। हस्तिनापुर के मुख्य द्वार से लेकर यहां स्थित प्राचीन स्थल और मंदिरों को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजाया गया है। जो यहां आने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। यहां पर पिछले तीन दिनों से नगर पंचायत द्वारा चल रही सभी तैयारियों का बुधवार को चेयरपर्सन सुधा खटीक ने जायजा लिया। चेयरपर्सन ने बताया कि हस्तिनापुर महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रियंक भारती ने बताया कि हस्तिनापुर स्थापना दिवस पर पुरातत्व विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें 1950 से लेकर 2022 तक उत्खनन में मिले सभी प्राचीन अवशेष प्रदर्शित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। महोत्सव में कस्बे के साथ-साथ आसपास के गांव के लोग भी शामिल होंगे। इसे लेकर नगर पंचायत द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed