{"_id":"6519bbfba0b95d5cb60e038f","slug":"haryanas-mafia-is-doing-illegal-mining-by-coming-to-the-border-of-up-na-news-c-30-1-smrt1014-10598-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूपी की सीमा में आकर अवैध खनन कर रहे हरियाणा के माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूपी की सीमा में आकर अवैध खनन कर रहे हरियाणा के माफिया
विज्ञापन
बेहट। जिला पंचायत सदस्य रामकिशन चौधरी ने हरियाणा के लोगों पर यूपी की सीमा में आकर यमुना नदी में अवैध खनन करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है।
गांव असलमपुर बरथा निवासी जिला पंचायत सदस्य रामकिशन उर्फ रामू चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नुनियारी, धौलरा, रसूली, असलमपुर बरथा, बरथा कोरसी क्षेत्र हरियाणा की सीमा से लगे हैं। जहां प्रदेश में खनन कार्य बंद है, वहीं हरियाणा के खनन माफिया यूपी की सीमा में घुसकर यमुना नदी में इन क्षेत्रों मशीनों से अवैध खनन करा रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व की बड़ी हानि होने के साथ ही अवैध खनन को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अवैध खनन पर रोक लगाए जाने के साथ ही खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
एसडीएम दीपक कुमार का कहना है कि अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर लगातार चेकिंग की जा रही है। पीएसी भी लगातार खनन जोन में गश्त करती रहती है। अभी तक इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि शिकायत की गई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।