फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Haryana wrestlers seek hope from sarv khap panchayats, UWW expressed concern over situation

UP: पहलवानों को सर्वखाप से आस, सवालों पर साधा मौन, चेहरे दिखे उदास, UWW ने हालात पर जताई चिंता

Wed, 31 May 2023 01:02 PM IST
Dimple Sirohi डिम्पल सिरोही, अमर उजाला, मेरठ/ मुजफ्फरनगर
डिम्पल सिरोही, अमर उजाला, मेरठ/ मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 May 2023 01:02 PM IST
सार

हरियाणा के पहलवानों को अब सर्वखाप से न्याय दिलाने की आस है। मंगलवार को गंगा में मैडल बहाने पहुंचे पहलवानों को समझा-बुझाकर वापस तो भेज दिया गया लेकिन इस दौरान उनके चेहरे मायूस दिखे। संयुक्त किसान मोर्चा ने एक जून को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। 

विज्ञापन
Haryana wrestlers seek hope from sarv khap panchayats, UWW expressed concern over situation
हरियाणा के पहलवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में जंतर-मंतर से हरियाणा के पहलवानों का धरना हटाए जाने के बाद अब हरियाणा के पहलवानों को सर्वखाप से न्याय दिलाने की आस है। मुजफ्फरनगर जनपद की सोरम सर्वखाप चौपाल से पहलवानों के सम्मान की लड़ाई लड़ी जाएगी। बुधवार को तय किया गया कि एक जून को यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली की खाप पंचायतों के प्रतिनिधि आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी इसमें शामिल होंगे।

विज्ञापन


हरियाणा के पहलवानों ने मंगलवार को अपने मेडल गंगा में बहाने का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय नेताओं ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेजा लेकिन इस दौरान पहलवानों के चेहरों पर उदासी नजर आई। हरिद्वार से पहलवानों को किसी तरह मनाकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह मंगलवार देर रात शहर के सरकुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचे। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने बताया कि एक जून को सोरम चौपाल पर खाप प्रतिनिधियों और समाज के जिम्मेदार लोगों की बैठक होगी। इसी बैठक में पहलवानों के समर्थन में भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। हरिद्वार में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पहलवानों को पांच दिन का समय दिया है, जिसके अंतर्गत सोरम चौपाल पर ही रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन

Haryana wrestlers seek hope from sarv khap panchayats, UWW expressed concern over situation
हरियाणा के पहलवान - फोटो : अमर उजाला

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया देशव्यापी प्रदर्शन का एलान
संयुक्त किसान मोर्चा ने एक जून को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया। कहा गया है कि भारतीय पहलवानों द्वारा विरोध करने के लोकतांत्रिक अधिकार को सुरक्षित करने, समाज के अन्य सभी वर्गों और भाजपा सांसद बृजभूषण शरन सिंह की गिरफ्तारी की मांग करने के लिए देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। ट्रेड यूनियनों, महिलाओं, युवाओं, छात्रों और बुद्धिजीवियों के साथ भी समन्वय किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा भी पांच जून को भारतीय कुश्ती महासंघ बृजभूषण शरण सिंह के पुतले जलाएगा।

Haryana wrestlers seek hope from sarv khap panchayats, UWW expressed concern over situation
हरियाणा के पहलवान - फोटो : अमर उजाला

वर्ल्ड रेसलिंग ने जताई चिंता, हालात पर नजर
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन पर उसकी नजर है। कई महीनों से हम भारत में हालात को लेकर चिंतित हैं। पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ उत्पीड़न और शोषण के आरोपों को देकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों का घटनाक्रम और चिंताजनक है, क्योंकि पहलवान को पुलिस ने प्रदर्शन के कारण अस्थायी तौर पर हिरासत में लिया। हम पहलवानों को हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हैं।

विज्ञापन

Haryana wrestlers seek hope from sarv khap panchayats, UWW expressed concern over situation
हरियाणा के पहलवान - फोटो : अमर उजाला

तबीयत खराब, विनेश फोगाट ने नहीं खाया खाना
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के आवास पर पहलवान बजरंग पूनिया, संगीता फोगाट और विनेश फोगाट पहुंचे। बजरंग और संगीता ने अन्य पहलवानों के साथ खाना खाया, जबकि विनेश फोगाट की तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने खाना नहीं खाया।

साक्षी और सत्यव्रत नहीं पहुंचे
हरिद्वार में पहलवानों के साथ रहीं ओलंपियन साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत भाकियू अध्यक्ष के आवास पर नहीं पहुंचे।

Haryana wrestlers seek hope from sarv khap panchayats, UWW expressed concern over situation
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

हर सवाल पर चुप्पी और चेहरे मायूस
हरिद्वार से वापस लौटे पहलवानों ने पत्रकारों के हर सवाल पर चुप्पी साधे रखी। मीडिया से दूरी बनाई। यहां विनेश फोगाट बेहद मायूस नजर आ रही थीं।

Haryana wrestlers seek hope from sarv khap panchayats, UWW expressed concern over situation
विनेश फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

पहलवानों के समर्थन में जमा हो गई भीड़
भाकियू अध्यक्ष के आवास पर जैसे ही पहलवानों के पहुंचने की जानकारी हुई, यहां पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। जिले के पहलवान भी पहुंचे। मायूस नजर आ रहे पहलवानों को हिम्मत बंधाई। लोगों ने कहा कि हर लड़ाई में उनके साथ हैं।

Haryana wrestlers seek hope from sarv khap panchayats, UWW expressed concern over situation
पहलवान विनेश फोगाट - फोटो : अमर उजाला

दुष्यंत फोगाट बोले जारी रहेगा हमारा संघर्ष 
पहलवान गीता फोगाट के भाई दुष्यंत फोगाट ने कहा कि हमारी लड़ाई न्याय की है। संघर्ष जारी रहेगा। सर्वसमाज और सीनियर पहलवान जो फैसले करेंगे, उनका पालन किया जाएगा। न्याय पाने के लिए ही पहलवान सड़कों पर उतरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed