{"_id":"5fbe7af38ebc3e9bdb0e4864","slug":"haryana-health-team-has-raid-in-ultrasound-centers-at-shamli-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर हरियाणा की टीम का छापा, मशीन को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर हरियाणा की टीम का छापा, मशीन को किया सील
Wed, 25 Nov 2020 09:11 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 25 Nov 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लिंग परीक्षण की जांच होने की सूचना पर हरियाणा की स्वास्थ्य टीम ने छापा मारा। एक सेंटर पर प्रशिक्षित चिकित्सक न मिलने पर अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
बुधवार शाम करीब चार बजे हरियाणा के जिला पानीपत के एसीएमओ सुधीर बत्रा टीम के साथ कैराना पहुंचे। टीम में शामिल महिला कांस्टेबल शामली रोड स्थित अल सिफा अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंची और लिंग परीक्षण कराने की बात कही। वहां मौजूद चिकित्सक ने लिंग परीक्षण करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद टीम मोहल्ला आलकला स्थित डॉ. जमशेद के अस्पताल पहुंची। यहां भी डॉक्टर ने लिंग की जांच नहीं की। टीम चौहान अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंची। सेंटर पर मानक के अनुसार प्रशिक्षित चिकित्सक न मिलने पर टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: बसपा नेता सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी का है मामला
पानीपत के एसीएमओ सुधीर बत्रा ने बताया कि पानीपत के डीसी को सूचना मिली थी कि कैराना में कुछ अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लिंग परीक्षण किया जा रहा है। उनके निर्देश पर कैराना में तीन स्थानों पर कार्रवाई की गई। किसी भी सेंटर पर लिंग की जांच करने संबंधी कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
उधर, शामली के एसीएमओ डॉ. सफल कुमार ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लिंग की जांच होना नहीं पाया गया। कुछ कमियां पाई गई है, जिनके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/