{"_id":"68dfc35efc2060f63506878c","slug":"harshs-century-led-to-victory-for-panchavati-team-meerut-news-c-72-1-mct1009-141675-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हर्ष की शतकीय पारी से पंचवटी की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हर्ष की शतकीय पारी से पंचवटी की टीम विजयी
विज्ञापन
भारत क्रिकेट एकेडमी की टीम को 82 रनों से हराया
फोटो
संवाद
मेरठ। श्रीनाथ क्रिकेट मैदान में पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और भारत क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। जिसमें हर्ष की शतकीय पारी के चलते पंचवटी ने जीत हासिल की।
पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 210 रन बनाकर भारत एकेडमी को 211 रन का लक्ष्य दिया। इसमें 12 साल के हर्ष राणा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 104 रन की शतकीय पारी खेली। इशांत ने 27 रन बनाए। भारत क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाज पार्थ और लविश ने दो-दो विकेट लिए। मुशर्रफ आरुष और लक्की ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 33.3 ओवर में दस विकेट खोकर 128 रन बनाए। इसमें पार्थ ने 36, आरुष ने 19 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आर्यन सैफी ने 4, नव्या ने 3, शुभ, लविश और आर्यन ने एक-एक विकेट लिया। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 82 रन से जीत प्राप्त की। मैन ऑफ द मैच हर्ष राणा को चुना गया। इस मौके पर कोच उमेश कुमार ने उन्हें सम्मानित किया।