फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Harsh firing in wedding procession, girl gets shot

Meerut News: बरात में हर्ष फायरिंग, युवती को लगी गोली

Fri, 06 Feb 2026 03:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Harsh firing in wedding procession, girl gets shot
खरखौदा के गांव कबटट में हर्ष फायरिंग में घायल हुई युवती (परिजन)
मेरठ। खरखौदा क्षेत्र के गांव फखरपुर कबट्टा में बुधवार रात बरात चढ़त के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में छत पर खड़ी एक 21 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते विदाई होने तक गांव में पुलिस बल तैनात रहा। यह घटना तब हुई है जब एक दिन पहले ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने जिले में हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और लाइसेंस निरस्त करने के सख्त आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन




प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कबट्टा निवासी सुनील की बेटी की बरात आई थी। रात करीब 10:30 बजे जब बैंड-बाजे के साथ बरात की चढ़त हो रही थी तभी बरातियों के बीच से किसी ने फायरिंग कर दी। इसी दौरान पड़ोस के मकान की छत पर बरात देख रही जेशिका शंकर (21) को गोली लग गई। गोली युवती के कंधे को चीरती हुई गर्दन के पार निकल गई। युवती के लहूलुहान होकर गिरते ही खुशियों के माहौल में चीख-पुकार मच गई, बरात में डांस कर रहे लोग भी इधर-उधर हो गए। आनन-फानन में उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन



एसएसपी के आदेशों की उड़ी धज्जियां

बीते बुधवार को एसएसपी ने जिले के सभी सीओ और थानेदारों को निर्देश दिए थे कि शादी समारोहों में हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण पाबंदी लगाई जाए और सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी जाए लेकिन इस घटना ने धरातल पर पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया क्योंकि मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा था। स्थिति को भांपते हुए सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बरात की विदाई तक गांव में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज

युवती के पिता नरेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का प्रयास के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब बरात के वीडियो फुटेज और फोटोग्राफ्स के जरिए आरोपी की पहचान करने में जुटी है। सीओ किठौर ने बताया कि युवती की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन हमलावर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed