फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Harleen has enhanced the prestige of the Sikh community: Pritam Singh

हरलीन ने बढ़ाया सिख समाज का मान : प्रीतम सिंह

Tue, 04 Nov 2025 08:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Harleen has enhanced the prestige of the Sikh community: Pritam Singh
सीएम की परीक्षा में नवीं रैंक हासिल करने पर समाज के लोगों ने हरलीन के घर जाकर किया सम्मान
विज्ञापन

मेरठ। पूरे देश में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा में नवीं रैंक हासिल करने वाली हरलीन काैर का सिख समाज के लोगों ने सम्मान किया। ज्ञानी प्रीतम सिंह ने कहा कि हरलीन ने समाज का मान बढ़ाया है।
सिख समाज के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल हरलीन काैर के आवास पर पहुंचा। ज्ञानी प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने हरलीन कौर के घर पर पारंपरिक तरीके से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। गुरुद्वारा गुरु नानक नगर से लाया गया सरोपा (सम्मान चादर) सरदार दलजीत सिंह ने हरलीन को भेंट की। इस अवसर पर समुदाय के प्रमुख सदस्यों ने बेटी की उपलब्धि को सिख सिद्धांतों से जोड़ते हुए कहा कि यह मेहनत और गुरु की कृपा का प्रतीक है। गुरुद्वारा कालिंदी के अध्यक्ष विक्की चावला ने जपजी साहिब का पवित्र गुटका भेंट कर हरलीन का मान बढ़ाया। मनप्रीत सिंह ने गगनप्रीत सिंह के साथ मिलकर गुरुद्वारा साहिब से लाया गया एक अन्य सरोपा प्रदान किया। गुरु नानक नगर गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

परिवार और गुरु ग्रंथ साहिब के आशीर्वाद का परिणाम : हरलीन
हरलीन कौर ने इस सम्मान पर भावुक होकर कहा यह उपलब्धि मेरे परिवार और गुरु ग्रंथ साहिब के आशीर्वाद का परिणाम है। मैं समुदाय की इस सराहना के लिए आभारी हूं। सिख समुदाय के सदस्यों ने हरलीन को भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं समुदाय की उन्नति का आधार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed