{"_id":"6a7f1d8d9f0bb01b37092b1a","slug":"hariyali-teej-and-independence-day-were-celebrated-with-great-enthusiasm-in-schools-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113160-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विद्यालयों में हरियाली तीज और स्वतंत्रता दिवस की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विद्यालयों में हरियाली तीज और स्वतंत्रता दिवस की रही धूम
विज्ञापन
बाल भारती पब्लिक स्कूल में छात्राओं द्वारा रचाई गई मेंहदी। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
-रंगारंग कार्यक्रमों, रैंप वॉक और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में हरियाली तीज और 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी कला, संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा प्रदर्शन किया।
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (गर्ल्स विंग) में तीज महोत्सव की शुरुआत प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी और प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने की। कक्षा एक से पांचवीं तक के लिए आयोजित रैंप वॉक में ग्रुप-अ से कृषा तीज क्वीन चुनी गईं और अनिका दूसरे स्थान पर रहीं। ग्रुप-ब में मान्यता तीज क्वीन बनीं व आरोही द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा छह से नौवीं तक की मेहंदी प्रतियोगिता में अनन्या, रिचल व दीपाली ने प्रथम स्थान पाया।
स्प्रिंग डेल्स (मदर विंग) में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य बबीता ढाका, उप प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता और वर्षा खुराना ने बच्चों को आजादी के इतिहास से अवगत कराया।
विज्ञापन
बाल भारती पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने आकर्षक मेहंदी लगाई व छात्रों ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाध्यापिका संगीता रस्तोगी ने तीज को नारी सम्मान और परंपरा से जोड़ा।
आरयू पब्लिक स्कूल में तिरंगे रंग के क्राफ्ट, वॉल हैंगिंग और तीज पर संदेशयुक्त चार्ट बनाए गए। प्रधानाचार्य मनोज प्रकाश गोयल ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
शीला प्रियपाल सरस्वती शिशु वाटिका हरिहर विहार में अतिथियों, प्रबंधक अमित रस्तोगी, प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा व वाटिका प्रमुख रीना रस्तोगी की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।