फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Harassment of scheduled society even after independence: Chandrasekhar

आजादी के बाद भी अनुसूचित समाज का उत्पीड़न, बेटियों की सुरक्षा के लिए करते रहेंगे संघर्ष: चंद्रशेखर

Sun, 07 Mar 2021 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 07 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Harassment of scheduled society even after independence: Chandrasekhar
चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : अमर उजाला।

मेरठ के फलावदा आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि आजादी के बाद भी अनुसूचित समाज के लोगों को उत्पीड़न किया जा रहा है। समाज को संगठित होकर लड़ाई लड़नी होगी।

विज्ञापन


शनिवार को गांव रसूलपुर स्थित रविदास मंदिर में आयोजित बैठक में चंद्रशेखर ने संत रविदास के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ताकतवर का कमजोर से कोई समझौता नहीं होता है। सताए गए लोगों को उनका अधिकार दिलाना उनका उद्देश्य है। अधिकार की लड़ाई में ही उन्होंने 16 महीने जेल में काटे हैं। चंद्रशेखर ने शाजेब रिजवी के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान हाजी बाबर, बसंत, राजू सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


‘बेटियों की सुरक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे’
दौराला में आजाद समाज पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष चंद्रशेखर का शनिवार को जिला संगठन मंत्री डॉ. संजीव कुमार चिरौडी और अमरपाल सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान चंद्रशेखर कहा कि वह जीवन भर मजदूरों व बहन बेटियों के अधिकारों व उनके सम्मान व सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वलीदपुर गांव में मनीष वलीदपुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। आजाद समाज के पार्टी अध्यक्ष की यात्रा का क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान कमरुद्दीन, अफजाल मलिक, सुरेंद्र, मिंटू, नासिर, सम्मी चौधरी, संजय, हरीश, राजीव, राजकुमार मटौर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed