फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Harassment of BKU workers will not be tolerated: Sanjeev Tomar

भाकियू कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : संजीव तोमर

Mon, 30 Jun 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Harassment of BKU workers will not be tolerated: Sanjeev Tomar
भाकियू तोमर की बैठक। (बहसूमा)
बहसूमा। सदरपुर स्थित फार्म हाउस में भारतीय किसान यूनियन तोमर की सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्पीड़न करने वाले शासन-प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की नई मंडी में गत 19 जून को भाकियू तोमर के पदाधिकारी अंकित गुर्जर के नेतृत्व में किसानों की समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन पर बैठे किसानों पर पुलिस प्रशासन ने बेवजह लाठियां बरसा दी थी। ऐसी तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तोमर गुट शासन-प्रशासन को दिखा देगा कि तोमर संगठन भी कुछ चीज है। उन्होंने सरकार से भ्रष्ट अधिकारी को सस्पेंड करने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने सदरपुर ग्राम प्रधान पुत्र सुशील जाटव को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा, अकबर, मनोज कुमार दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। वहीं राष्ट्रीय सलाहकार इंद्रजीत सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, शहजाद, शुभम लांबा, युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, प्रधान सुरेंद्रपाल सिंह, पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह, प्रधान सरदार गुरबचन सिंह, दीपक गुर्जर, जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह, आकिल राणा, जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी सहित आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह और संचालन मास्टर इकपाल राठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed