{"_id":"6a96e1bd0bfb3790540dfd7d","slug":"har-ghar-jal-scheme-city-roads-in-shambles-due-to-pipeline-work-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113319-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर जल योजना : पाइपलाइन से पूरे नगर की सड़कें खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर जल योजना : पाइपलाइन से पूरे नगर की सड़कें खस्ताहाल
विज्ञापन
व्यापारी नेता राजेश अग्रवाल। (मवाना)
-
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। जल निगम द्वारा लगभग ढाई वर्ष पूर्व नगर में शुरू की गई हर घर जल योजना के तहत चार ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू किया गया था। पाइपलाइन डालने के कारण नगर की सभी सड़कों को खोदा गया था, जिनकी मरम्मत करा दी गई थी। लेकिन जलभराव के दौरान पूरे नगर में अधिकांश सड़कों पर की गई मरम्मत क्षतिग्रस्त हो गई है। दोपहिया वाहन चालक आदि उनके कारण गिरकर घायल हो रहे हैं।
नगर में बीते एक वर्ष से सड़कों को खोदकर जल निगम द्वारा नगर में हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन डाली गई थी। हालांकि नगर पालिका की पुरानी पाइपलाइन भी कस्बे में पड़ी हुई है, जो सड़क के एक किनारे पर डाली गई है। लेकिन जल निगम द्वारा अधिकांश स्थानों पर सड़क को बीच से खोदकर पाइपलाइन डाली गई है। कई बार पालिका की ओर से पत्र लिखे जाने और लोगों की नाराजगी के बाद खोदी गई सड़कों की मरम्मत करा दी गई थी। लेकिन कराई गई मरम्मत की कलई बरसात ने खोलकर रख दी। बरसात में जलभराव के बाद अधिकांश स्थानों पर सड़क बीच में धंस गई है तो कहीं उखड़ गई है। पूरे नगर में सड़कों का बुरा हाल है, जिसमें लोग व दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्णकांत मिश्रा व जल कल विभाग के जेई अमित श्रीवास्तव से नगर में पालिका की पुरानी पाइपलाइन की कितनी लंबाई है तो वह जानकारी नहीं दे सके।
क्या कहते हैं नागरिक
-मोहल्ला हीरालाल निवासी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग मंत्री सुभाष गाब्बा का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण बहुत से लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। पालिका को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
-भाजपा कार्यकर्ता राजू सैनी का कहना है कि जल निगम की लापरवाही के कारण नगर में जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं। नगर पालिका को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
- व्यापारी नेता राजेश अग्रवाल का कहना है कि व्यवस्था बहुत खराब है। दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल होते रहते हैं। पालिका को सर्वे कराकर सड़कों काे ठीक कराना चाहिए।
बयान...
जल निगम से सड़कों को ठीक कराया था। बरसात के कारण कुछ स्थान पर खराब हुई है जहां मरम्मत कराई थी, पुनः मरम्मत के लिए जल निगम को पत्र लिखा है। -अखिल कौशिक, अध्यक्ष, नगर पालिका
-- -- -
पाइपलाइन डालने और सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। शीघ्र ही उक्त योजना को पालिका को हैंडओवर किया जाएगा। जहां पाइपलाइन डाली गई है वहां सड़क खराब है तो उसे ठीक करा दिया जाएगा। -मणिकांत वर्मा, जेई, जल निगम
-- -- -
ये हुआ है योजना के तहत कार्य
-2023 में हर घर जल योजना के तहत ओवरहेड टैंक के निर्माण और पाइप डालने का कार्य शुरू हुआ था।
-योजना के तहत पक्का तालाब के पास, कौल मुबारिकपुर रोड पर, ढिकौली रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास व ढिकौली कॉलोनी में चार ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं।
- 143 किमी लंबी पाइपलाइन डाली गई।
- चार ओवरहेड टैंक व पाइपलाइन डालने का बजट 56 करोड़ रुपये।