फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hapur Panthers defeated Meerut to reach the semi-finals.

Meerut News: हापुड़ पैंथर ने मेरठ को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Tue, 31 Mar 2026 03:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Hapur Panthers defeated Meerut to reach the semi-finals.
गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में प्रथम नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मैच सोमवार को हुआ। इसमें हापुड़ पैंथर ने मेरठ पैंथर को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


मेरठ पैंथर के कप्तान प्रवीण ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित बीस ओवर में नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए। पुष्कर तोमर ने 61 गेंद में नाबाद 103 रन की शतकीय पारी खेली। चेतन ने भी ग्यारह रन का योगदान दिया। हापुड़ पैंथर की ओर से विवेक शर्मा ने चार ओवर में 32 रन देकर चार विकेट और धर्मेंद्र सिंह ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए हापुड़ पैंथर की टीम ने महज चार विकेट खोकर 18 ओवर में 156 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त किया। विवेक शर्मा ने 41 गेंद में 57 रन की शानदार पारी खेली। प्रशांत ने भी 23 गेंद में 45 रन का योगदान दिया। मेरठ पैंथर की तरफ से पुष्कर तोमर ने तीन ओवर में 43 रन देकर दो विकेट लिए। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विवेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर आयोजक संजीव शर्मा, मेहुल शर्मा, पारस जैन, अंकित शर्मा, हनी काजला, कोच दीपक सिद्धू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed