फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hapur Panther and Blue Caps start with victory

Meerut News: हापुड़ पैंथर और ब्लू कैप्स का जीत से आगाज

Sun, 08 Mar 2026 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Hapur Panther and Blue Caps start with victory
- नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर दो मैच खेले गए। इसमें हापुड़ पैंथर और ब्लू कैप्स की टीम ने शानदार जीत प्राप्त की।
प्रतियोगिता में पहला मैच जीबीसीसी आईआईएमटी और ब्लू कैप्स के बीच हुआ। इसमें ब्लू कैप्स की टीम ने 8 विकेट से जीत प्राप्त की। जीबीसीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए। इसमें दुर्गी ने सबसे अधिक 50 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में यशवीर सिंह ने चार, मनीष ने दो, गगनदीप ने तीन विकेेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू कैप्स की टीम ने 10.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए और 8 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से आशीष डागर ने सबसे अधिक 55 रन बनाए। रविंद्र शर्मा ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अरुण ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में हापुड़ पैंथर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। इसमें अक्षय चौहान ने 103 रन की शतकीय पारी खेगी। रविंद्र सिंह ने भी 60 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में बरहान और वसीम ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड्ढ़ा चैंपियन की टीम 9.5 ओवर में 81 रन पर ऑल आउट हो गई। हापुड़ की टीम ने 135 रन से जीत प्राप्त की। गेंदबाजी में प्रीत बालियान ने सबसे अधिक 6 विकेट लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले मैच में यशवीर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। इस मौके पर क्रिएशन स्पोर्ट्स के संजीव शर्मा, सतीश शर्मा, राजीव, रितिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed