{"_id":"5d93195f8ebc3e93b147c789","slug":"hanuman-temple-case-peoples-of-other-communities-attacked-on-youths-and-many-injured-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने जा रहे लोगों पर जमकर पथराव, सात घायल, फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने जा रहे लोगों पर जमकर पथराव, सात घायल, फोर्स तैनात
Tue, 01 Oct 2019 03:03 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 01 Oct 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले में गांव बिश्नोई वाला के बाहर कृत्तोनंगली मार्ग पर नहर स्थित मंदिर पर हनुमान जी की नई मूर्ति स्थापित करने जा रहे लोगों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें सात लोग घायल हो गए। वहीं सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार व सीओ नगीना अर्चना सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। इस दौरान पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया। वहीं तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
ये था मामला
बता दें कि यहां तीन माह पूर्व असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति को खंडित कर दिया गया था। वहीं मंगलवार को गांव विश्नोई वाला के लोग नई मूर्ति को स्थापित करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दूसरे समुदाय के लोगों ने जमकर पथराव कर दिया। इसमें सात लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हनुमान जी की मूर्ति खंडित और मंदिर में तोड़फोड़ करने पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
वहीं सीओ नगीना अर्चना सिंह का कहना है कि अभी पथराव करने वाले लोगों की पहचान कराई जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/