फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hanuman Charitra Katha teaches youth to stay away from drugs and bad company.

Meerut News: हनुमान चरित्र कथा में युवाओं को नशे व कुसंगति से दूर रहने की दी सीख

Wed, 18 Mar 2026 07:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Charitra Katha teaches youth to stay away from drugs and bad company.
सरधना। नगर स्थित प्राचीन श्री महादेव देवी मंदिर में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित श्री रा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर स्थित प्राचीन श्री महादेव देवी मंदिर में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत के स्वागत में श्री रामभक्त हनुमान चरित्र कथा का आयोजन हुआ। इसके तृतीय एवं अंतिम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा पंडाल जय श्रीराम तथा हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य कथा व्यास शाश्वतानंद महाराज ने श्रीरामायण की मंगल आरती से किया। उन्होंने श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी कराया। महाराज ने युवाओं को कुसंगति और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने पारिवारिक जीवन में प्रेम, सद्भाव और संयम बनाए रखने पर जोर दिया। कथा व्यास ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग को सामाजिक समस्या बताया। उन्होंने इसके सीमित और आवश्यक उपयोग की अपील की। माताओं से बच्चों को संस्कारवान बनाने और अनुशासित वातावरण देने का आग्रह किया। उन्हें सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

कथा के दौरान श्रीरामायण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। माता सीता द्वारा चूड़ामणि प्रदान करना, हनुमान का पराक्रम और लंका दहन जैसे प्रसंग सुनाए। विभीषण का श्रीराम की शरण में आना और नल-नील द्वारा सेतु निर्माण का भी जिक्र हुआ। व्यास ने देश के अमर शहीद सैनिकों और क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य यजमान राजेश पंवार और रजनीश बुद्धिराजा रहे। इस मौके पर प्रिंस राणा, विनोद जैन, शांतनु कौशिक, जीतू सोनी, मनोज शर्मा, गौरव, नितिन नामदेव, शिवकुमार, डॉ. ओमकार पुंडीर, सुरेंद्र कश्यप, जयचंद, ओमप्रकाश, विनोद यादव, अम्बुज, दिव्यांश, मृत्युंजय, प्रवीण कश्यप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed