फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hanuman chalisa and Aarti will be performed every tuesday on national highway in baghpat city

'अब हाईवे पर हर मंगलवार को होगा हनुमान चालीसा का पाठ और आरती का आयोजन'

Thu, 25 Jul 2019 01:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Jul 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Hanuman chalisa and Aarti will be performed every tuesday on national highway in baghpat city
हनुमान चालीसा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत जिले में बड़ौत पालिकाध्यक्ष अमित राणा ने कहा कि अब प्रत्येक मंगलवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हनुमानजी की आरती का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। आरती का उद्देश्य किसी को परेशान करने का नहीं है। 

विज्ञापन


हिंदू संगठनों ने नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा के नेतृत्व में हाईवे पर हनुमान चालीसा का पाठ किया था। वे मंगलवार को दिल्ली बस स्टैंड हनुमान मंदिर के पास पहुंचे और उनके नेतृत्व में मंदिर के बाहर हाईवे पर हनुमान चालीसा का पाठ और आरती की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बुधवार को कहा कि हर मंगलवार को सड़क पर आरती पढ़ी जाएगी। जब नमाज सड़क पर पढ़ी जा सकती है तो हनुमान चालीसा का पाठ क्यों नहीं पढ़ा जा सकता।

राणा ने कहा कि जब एक समाज सड़क पर नमाज पढ़ सकता है तो हिन्दू संगठन हनुमान चालीसा का पाठ और आरती क्यों नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हर मंगलवार को नगर में हनुमान चालीसा का पाठ विभिन्न मार्गों पर पढ़ा जाएगा। 

उन्होंने हिंदू संगठनों से अपील की कि वह हर मंगलवार को सूचना के बाद वहां पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ करें। उन्होंने यह भी बताया कि हनुमान चालीसा का पाठ शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा। उसमें कोई अव्यवस्था नहीं होगी। किसी को परेशान करने के लिए वह यह कदम नहीं उठा रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed