फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hanuman brought Sanjivani and saved Laxman's life.

Meerut News: हनुमान ने संजीवनी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाए

Tue, 30 Sep 2025 09:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
Hanuman brought Sanjivani and saved Laxman's life.
दौराला- सर श्रीराम इंटर कॉलेज में अति​थियों का स्वागत करते कमेटी के लोग। स्रोत : आयोजक
दौराला। कस्बे के सर श्रीराम इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में कलाकारों ने मंगलवार को लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध, लक्ष्मण मूर्छा, मेघनाथ और कुंभकर्ण वध का मंचन किया। कमेटी अध्यक्ष ओंकार चौधरी ने बताया कि मुख्यातिथि रालोद के शामली प्रभारी संजय पनवाडी, अनिल चौधरी, पंडित जनेश्वर शर्मा रहे। उन्होंने भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मंचन का शुभारंभ किया। रामलीला मंचन ने लक्ष्मण और मेद्यनाथ के बीच भयंकर युद्ध का मंचन कलाकारों ने किया, जिसमें लक्ष्मण शक्ति लगने से मूर्छित हो गए। हनुमान ने संजीवनी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाए। इसके बाद कुंभकरण वध का मंचन किया गया। इस दौरान भूपेंद्र अहलावत, सुनील, शशि, देवेंद्र, ओम प्रकाश, राकेश, विपिन, अमर, प्रद्युमन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed