फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   halki sarko par bhaari vaahan

रात में हल्की सड़कों को तोड़ रहे भारी वाहन  

Fri, 06 Jul 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Jul 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
halki sarko par bhaari vaahan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रात में नो एंट्री खुलते ही शहर की हल्की सड़कों पर भारी वाहन तेज गति से दौड़ रहे हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क इन वाहनों की वजह से समय से पहले ही टूट रही है। पुलिस भी भारी वाहनों पर कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन

शहर के अंदर की अधिकांश सड़कें 35 से 40 फीट चौड़ी हैं। इन सड़कों पर भारी वाहन प्रतिबंधित हैं। सड़क बनने के बाद ही इन हल्की सड़कों पर भारी वाहन रात में अवैध तरीके से दौड़ रहे हैं। पीडब्लूडी मानक के अनुसार भारी वाहनों के लिए 50 से 60 फीट चौड़ी सड़कें बनाई जाती हैं। भारी वाहनाें के लिए सड़कों को बनाते समय मोटी कंकरीट की परत डाली जाती है। इससे कम चौड़े मार्ग पर हल्की कंकरीट की परत डाली जाती है। इसलिए इन सड़कों पर जब भारी वाहन गुजरते हैं तो ये सड़क समय से पहले ही टूट जाती हैं।
विज्ञापन


करोड़ों का हो रहा नुकसान
करोड़ों रुपये खर्च कर मार्च, अप्रैल और मई में शहर में सड़कों को दोबारा बनाया गया था। बारिश का पानी जब इन सड़कों पर भरता है और भारी वाहन इनसे गुजरते हैं तो सड़कें जल्दी टूट जाती हैं। सड़कों के अलावा शहर में डिवाइडरों से भी भारी वाहन टकराते हैं। जिससे डिवाइडर टूट रहे हैं। कई बार रात में भारी वाहनों को लेकर प्लान तैयार किया गया और अफसरों के आदेश पर रोक लगाई, लेकिन ज्यादा दिन इस पर अमल नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन प्रतिबंधित मार्गों से रात में गुजरते हैं भारी वाहन
- दिल्ली रोड से भूमिया का पुल होते हुए हापुड़ अड्डा चौराहे से गढ़ रोड और हापुड़ रोड पर भारी वाहन निकलते हैं। इसी रूप से वापस भी आते हैं।
- एसएसपी आवास और डीएम आवास के पास से भी रात में भारी वाहन निकलते हैं। दिल्ली रोड से घंटाघर, खैरनगर, बच्चा पार्क चौराहा, वेस्टर्न रोड होकर कचहरी पुल से एसएसपी आवास के रास्ते बाउंड्री रोड पर निकलते हैं। वहीं बाउंड्री रोड पर साईं मंदिर से कमिश्नरी कार्यालय से एसपी सिटी आवास से होकर डीएम आवास और ईस्टर्न कचहरी रोड से ईव्ज चौराहा पहुंचते हैं।
- बेगमपुल से नाला रोड होते हुए कचहरी पुल से एसएसपी आवास की तरफ भी वाहन आते हैं। 
- साकेत से भी भारी वाहन रात में निकलते हैं। विवि रोड से धनवंतरी अस्पताल के रास्ते कैलाश प्रकाश स्टेडियम के सामने से कचहरी पुल के रास्ते हुए आते जाते हैं।

यह है भारी वाहनों का मार्ग
दिल्ली-गाजियाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन रात में दिल्ली रोड से बेगमपुल, बेगमपुल से जीरो माइल, जीरो माइल से रुड़की रोड, जीरो माइल से बाउंड्री रोड और कमिश्नरी आवास चौराहे से भारी वाहनों का मुख्य रूट है। गढ़ रोड और हापुड़ की तरफ से आने वाले भारी वाहन हापुड़ अड्डा चौराहे से बेगमपुल के रास्ते दिल्ली रोड और जीरो माइल से ही मुख्य रूट है। 


रात नौ बजे तक रहती है ड्यूटी
शहर में ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक रहती है। ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी भी दो शिफ्ट में होती है। रात में ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी खत्म होेने के बाद ही भारी वाहन शहर के बीच हल्की सड़कों से निकलते हैं। - संजीव बाजपेयी, एसपी ट्रैफिक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed