फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Had the police woken up on usury, Prem's life would have been saved.

Meerut : समय पर जाग जाती पुलिस तो बच जाती प्रेम कुमार की जान, सूदखोर को लेकर सामने आई ये बड़ी बात

Fri, 17 Feb 2023 03:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2023 03:38 PM IST
सार

Meerut News : अगर समय पर पुलिस जाग जाती तो प्रेम कुमार की जान बच जाती। वहीं पुलिस की जांच में सूदखोर को लेकर बड़ी बात सामने आई है।

विज्ञापन
Had the police woken up on usury, Prem's life would have been saved.
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में प्रेम कुमार शाही ने तीन महीने पहले परतापुर थाने में सूदखोर की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि बेटा सूदखोरी की जाल में फंस गया। पहले बेटे और अब उसको धमकी मिल रही है। इसके चलते पूरा परिवार ही तनाव में है। पुलिस ने इसे अनदेखा किया। बार-बार धमकी मिलने के चलते परिवार शादी के कार्यक्रम से दो महीने पहले ही गोरखपुर चला गया। फैक्टरी के कर्मचारियों ने कहा कि सूदखोरी पर पुलिस जाग जाती तो शायद प्रेम जिंदा होते।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर परतापुर रामफल सिंह के मुताबिक, कर्मचारियों ने बताया कि प्रेम कुमार की आर्थिक स्थिति खराब है। वेतन से ज्यादा प्रतिमाह परिवार का खर्च होता था। बेटे ने ब्याज पर पैसा लेकर परिवार को टेंशन दे दी। अब सूदखोर का तकादा परिवार पर भारी पड़ने लगा था।
विज्ञापन


वहीं पत्नी के मायके में शादी का कार्यक्रम आया तो परिवार ने दो महीने पहले ही जाने की प्लानिंग बना ली। मकसद था कि जो पैसा परिवार में खर्च होता, वह सूदखोर को चला जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सूदखोर लगातार दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आशिया की दर्दभरी कहानी: जुबां से बयां की दास्तां, सुनकर भर आईं आंखें, मासूम पोती-पोते के लिए चलाती हैं ठेला

फैक्टरी मालिक मूलचंद ने बताया कि कई बार सूदखोर फैक्टरी के बाहर आता था और फोन करके प्रेम कुमार को बाहर बुला लिया करता था। बुधवार शाम को भी सूदखोर ने रकम लेने के लिए प्रेम को फोन किया था। इसके बाद से वह कुछ परेशान लग रहा था। प्रेम से कई बार पूछा गया, लेकिन उसने फैक्टरी मालिक को सूदखोर का नाम नहीं बताया। पैसों का ब्याज अधिक बढ़ने के कारण आत्महत्या की गई।

यह भी पढ़ें: Mahashivratri: ऐतिहासिक मंदिर पर ATS की पैनी नजर, ड्रोन-CCTV की निगरानी में होगा जलाभिषेक, कल से रूट डायवर्जन

परतापुर इंस्पेक्टर रामफल सिंह का कहना है कि प्रेम के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है। बेटे सागर और पत्नी से पुलिस ने बात की है। वह मेरठ आकर ही सूदखोर के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed