{"_id":"648ccabe29a9046c5b0b018f","slug":"had-made-a-video-sexually-assaulted-by-threatening-to-blackmail-meerut-news-c-72-1-mrt1062-2222-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बना ली थी वीडियो, ब्लैकमेलिंग करने की धमकी देकर किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बना ली थी वीडियो, ब्लैकमेलिंग करने की धमकी देकर किया यौन शोषण
विज्ञापन
मेरठ। अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि हो जाती है तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी। किशोरी ने आरोप लगाया है कि अधिवक्ता ने उसे कैंप आफिस बुलाने के दौरान उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण किया। इस बीच अधिवक्ता ने कई पार्टियों में भी किशोरी को बुलाया और शोषण किया।
दौराला थाने में दर्ज अपहरण के मुकदमे में पुलिस किशोरी के सभी आरोपों को शामिल कर रही है। अधिवक्ता ने किशोरी को कब-कब और कहां-कहां बुलाया था और कौन-कौन लड़कियां पार्टी में आती थी, इन सब पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। जिस तरह से किशोरी ने आरोप लगाए हैं, उससे यह सामने आ रहा है कि कई युवतियां और भी थीं, जिन्हें अधिवक्ता कैंप आफिस और पार्टियों में बुलाता था।
पुलिस का कहना है कि किशोरी ने आरोप लगाए हैं कि फरवरी से मई तक कई बार उसे आफिस और पार्टियों में बुलाया गया। इन सब पहलुओं पर जांच शुरू हो गई है। आरोप सही पाए जाने पर अधिवक्ता को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपों की सत्यता की होगी जांच
किशोरी ने भाजपा के दो नेताओं पर आरोप लगाए हैं। अधिवक्ता के भांजे और महानगर में पदाधिकारी भाजपा नेता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक पार्टी के दौरान छेड़खानी की। इसी पार्टी में दूसरे नेता पर आरोप लगाया कि उन्होंने अश्लील बात की। पूरे प्रकरण में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि आरोपों की सत्यता की जांच कराई जाएगी। कौन, किस समय कहां पर था, सीडीआर, लोकेशन और दूसरे साक्ष्य शामिल किए जाएंगे। जांच में आरोप सत्य पाए जाते हैं आगे कार्रवाई की जाएगी।
-- -
अधिवक्ता की खत्म हो चुकी है बार सदस्यता
दूसरी नाबालिग ऑफिस गर्ल के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ बार एसोसिएशन ने उनको वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से हटाते हुए मेरठ बार एसोसिएशन से सदस्यता समाप्त कर दी थी। पदाधिकारियों ने कहा था कि अधिवक्ता पर नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील फोटो तैयार करने सहित अन्य गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे विधिक समाज की प्रतिष्ठा तार-तार हो गई है।