फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   haapur road unusal cut

मनचाहे कट से अनचाहा जाम, पूरे शहर में जाम ही जाम

Thu, 12 Oct 2017 02:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Oct 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
haapur road unusal cut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के हापुड़ रोड पर भी मनचाहे कट की भरमार है। शार्टकट के चक्कर में लोगों का जहां मन किया वहां कट बना लिए। अब ये कट ही शहर में जाम की वजह बने हुए हैं। दो किमी के दायरे में यहां छोटे बडे़ 18 कट थे। हापुड़ अड्डे के पास तो इस कट की वजह से रोज जाम लगता है। 
विज्ञापन


इंदिरा चौक के पास 
यहां डिवाइडर के बीच में ही करीब एक मीटर लंबा मनचाहा कट बना लिया गया है। इस कट से बाइक स्कूटर सवार सड़क पार करते हैं जो बेहद खतरनाक है। यदि थोड़ी भी चूक हो जाए तो हादसा हो सकता है। इसी वजह से यहां अक्सर जाम लगता है।
विज्ञापन


गुलमर्ग सिनेमा के पास 
यहां भी लोगों ने कट बनाया हुआ है। दरअसल आसपास कई दुकानें और गलियां हैं। इसी वजह से शार्टकट के चक्कर में लोगों ने कट बना लिया। ताकि गली से निकलते ही सीधे सड़क पर पहुंच जाएं। कुछ दुकानदारों ने भी अपनी सुविधा के लिए कट बना लिये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टिंबर स्टोर के सामने 
हापुड़ अड्डे से गुलमर्ग रोड पर चलते ही करीब आधा मीटर का कट बना है। लोगों ने यहां डिवाइडर को तोड़ दिया है और यहीं से दुपहिया वाहन निकालते हैं। कुछ ही दूर सूरजकुंड रोड के सामने भी बड़ा कट बना है। इसी वजह से यहां भी अक्सर जाम के हालात बने रहते हैं।

हापुड़ अड्डा के पास
यूनिवर्सिटी रोड से भूमिया पुल की ओर जाने वाले लोगों को हापुड़ अड्डे से हापुड़ रोड की ओर करीब आधा किमी चलकर मुड़ना पड़ता है, लेकिन लोगों ने इसका भी शार्ट कट तलाश लिया। उन्होंने हापुड़ अड्डे से मुश्किल से 50 मीटर दूर पुलिस के बैरियर हटाकर सड़क पर करने का जुगाड़ कर लिया है। यहां से दुपहिया वाहन चालक सड़क पार करते हैं। इससे रोज जाम लगता है। कुछ ही दूर खडे़ यातायात कर्मी भी इन्हें नहीं रोक पाते। 


नगर निगम, एमडीए को लिख चुके हैं  
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी का कहना है कि शहर में कई जगह बेहद गलत कट खोले गए हैं। यही जाम और दुर्घटना की वजह हैं। इन्हें बंद करने के लिए नगर निगम और एडीएम को लिखा जा चुका है। इनके स्तर से ही इन पर कार्रवाई संभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed